
टीएसएल इंटरनेशल स्टूडेंट कॉम्पिटिशन-2026 Publish Date : 25/11/2025
टीएसएल इंटरनेशल स्टूडेंट कॉम्पिटिशन-2026
टीएसएल इंटरनेशल स्टूडेंट कॉम्पिटिशन वर्ष 2026 का आयोजन ट्रस्ट फॉर सस्टेनेबल लिविंग (टीएसएल) की ओर से किया जाता है। यह प्रतियोगिता छात्रों को वैश्विक मंच पर अपनी रचनात्मकता, विचारशीलता और शोध क्षमता के प्रदर्शन का अवसर प्रदान करती है।
प्रोग्राम में शामिल के लिए आवश्यक
इस प्रतियोगिता में सात वर्ष से लेकर अठारह वर्ष तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। वर्ष 2026 के लिए इस प्रतियोगिता की थीम सस्टेनेबल कल्चर अर्थात स्थिरता-सँस्कृति निर्धारित की गई है।
भागीदारी के लिए प्रक्रिया
इस प्रतियोगिता में प्रत्येक छात्र केवल एक ही मौलिक प्रविष्टि भेज सकता है, जो कि लेख, कविता, संगीत, चित्र, कहानी और पत्र आदि के किसी भी रूप में हो सकती है। इस हेतु आवश्यक शर्त यह है कि यह प्रविष्टि निर्धारित थीम से ही सम्बन्धित होनी चाहिए। प्रविष्टि को पंजीकृत टीचर चैम्पियन (अध्यापक अथवा माता-पिता) के माध्यम से ऑनलाइन सबमिट करना होगा।
आवेदन की प्रक्रियाः
आवेदन करने की प्रक्रिया से सम्बन्धित अधिक जानकारी प्राप्त करने और रजिस्ट्रेशन करने के लिए टीएसएल कॉम्पिटिशन प्लेटफॉर्म (tinyurl.com/mrys79mn) पर रजिर्स्टड करें। प्रविष्टि जमा करने की अंतिम तिथि 01 मार्च, 2026 निर्धारित की गई है।
