कृषि विश्वविद्यालय में मून बेवरेजेस लिमिटेड द्वारा एकदिवसीय कार्यशाला तथा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया      Publish Date : 13/11/2025

कृषि विश्वविद्यालय में मून बेवरेजेस लिमिटेड द्वारा एकदिवसीय कार्यशाला तथा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आज मून बेवरेजेस लिमिटेड द्वारा एकदिवसीय कार्यशाला तथा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कृषि विश्वविद्यालय कुलपति के. के. सिंह के दिशा निर्देशन में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए निदेशक ट्रेंनिंग आफ प्लेसमेंट डॉ0 आर. एस. सेंगर ने कहा कि  विश्वविद्यालय का प्रयास है छात्रों को देश तथा विदेश की कंपनियों में अधिक से अधिक प्लेसमेंट मिल सके। यहां पर कंपनी अपन आवश्यकता के अनुसार छात्रों को ट्रेनिंग दी जाती है, जिससे छात्र-छात्राओं को अच्छी कंपनी में प्लेसमेंट हासिल कर सके।  कार्यक्रम का संचालन जॉइंट डायरेक्टर ट्रेंनिंग प्लेसमेंट डॉक्टर सत्य प्रकाश द्वारा किया गया और कंपनी के एचआर हेड अतुल कुमार ने अपने संबोधन में कंपनी की विस्तार से जानकारी प्रदान की।

कंपनी प्रोफ़ाइलरू मून बेवरेजेज़ लिमिटेड

                                                         

मून बेवरेजेज़ लिमिटेड, एमएमजी ग्रुप की एक अग्रणी इकाई है जो कोका-कोला कंपनी की भारत और दक्षिण-पश्चिम एशिया में शीर्ष चार बॉटलिंग पार्टनर्स में से एक है। इसका मुख्यालय साहिबाबाद, उत्तर प्रदेश में स्थित है। कंपनी कोका-कोला के उत्पादन और वितरण नेटवर्क में एक प्रमुख भूमिका निभाती है और उत्तर भारत, पूर्वाेत्तर भारत तथा पूर्वी भारत के व्यापक क्षेत्रों में अपनी सेवाएं प्रदान करती है।

कंपनी के पास वर्तमान में पाँच अत्याधुनिक उत्पादन संयंत्र हैं जिनमें से तीन एनसीआर क्षेत्र (साहिबाबाद, डासना और धौलाना/ग्रेटर नोएडा) में तथा दो पूर्वाेत्तर क्षेत्र (कंचन कन्या और रानीनगर, पश्चिम बंगाल) में स्थित हैं। इसके अतिरिक्त, मून बेवरेजेज़ लिमिटेड जल्द ही राउरकेला (ओडिशा) में अपना नया अत्याधुनिक संयंत्र स्थापित करने जा रही है, जिससे कंपनी की उत्पादन क्षमता और भौगोलिक पहुँच और भी बढ़ेगी।

मून बेवरेजेज़ लिमिटेड कोका-कोला, थम्स अप, स्प्राइट, फैंटा, लिम्का, माज़ा और किनले जैसे लोकप्रिय ब्रांडों का उत्पादन और वितरण करती है। कंपनी जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा और सामुदायिक विकास जैसे क्षेत्रों में सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

मून बेवरेजेज़ लिमिटेड अपनी गुणवत्ता, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ भारत के पेय उद्योग में विश्वास, प्रगति और स्थायित्व का प्रतीक बनी हुई है।

                                                       

मून बेवरेज कंपनी के अधिकारी स्वाति कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे देश में कोका-कोला के उत्पादन और वितरण नेटवर्क में काफी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। यह कंपनी उत्तर भारत पूर्वाेत्तर भारत तथा पूरे भारत के व्यापक क्षेत्र को सेवा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि कंपनी के पास वर्तमान में पांच आधुनिक उत्पादन संयंत्र हैं।

                                                      

इस कार्यशाला में कॉलेज ऑफ पोस्ट हार्वेस्ट और फूड टेक्नोलॉजी के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और इस दौरान तीन छात्रों का प्लेसमेंट भी किया गया। इस कार्यक्रम में डायरेक्टेड ट्रेंनिंग आफ प्लेसमेंट डॉ0 आर. एस. सेंगर, ज्वाइन डायरेक्टर डॉक्टर सत्य प्रकाश, अधिष्ठाता पोस्ट हार्वेस्ट एंड टेक्नोलॉजी, जिनिथा एमैन्युअल, असिस्टेंट डायरेक्टर डॉक्टर निमिषा टेहरी आदि की भूमिका महत्वपूर्ण रही। इस अवसर पर लगभग 14 छात्र-छात्राओं ने साक्षात्कार में भागीदारी की थी पहली बार विश्वविद्यालय में कोको-कोला कंपनी द्वारा साक्षात्कार का आयोजन किया गया था।