सरदार वल्लभभाई पटेल की जयन्ती के उपलक्ष्य में कृषि विवि में कार्यक्रमों की श्रंखला का आयोजन      Publish Date : 31/10/2025

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयन्ती के उपलक्ष्य में कृषि विवि में कार्यक्रमों की श्रंखला का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष के कार्यक्रमों में कृषि विश्वविद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेल-कूद कार्यक्रम आयोजित किये गये। एक सप्ताह पूर्व प्रारंभ किये गये इन कार्यक्रमों की श्रंखला में सर्वप्रथम बास्केट बाल प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया, जिसमे बालक वर्ग में पोस्ट हार्वेस्ट महाविद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान एवं उद्यान महाविद्यालय की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में कृषि महाविद्यालय की टीम ने प्रथम एवं पशु चिकित्सा महाविद्यालय की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता में कृषि  महाविद्यालय की हर्षिता कान्त और निकिता ने प्रथम, पशु चिकित्सा महाविद्यालय की प्रियांशी एवं सौम्या बालियान द्वितीय एवं जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय की मुश्कान कश्यप एवं तनु तालियान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

                                                             

भाषण प्रतियोगिता में कृषि महाविद्यालय के अतुल कुमार प्रथम, पशु चिकित्सा महाविद्यालय के यशु शर्मा एवं घनश्याम द्वितीय, एवं नव्या सिन्हा तथा अम्बिका त्रितीय स्थान पर रही, इस अवसर पर आयोजित एकता दौड़ का भी आयोजन किया गया, जिसकी शुरूआत विश्व विद्यालय के कुलपति डा0 के. के. सिंह ने झंडी दिखाकर किया। इस दौड़ मे विश्वविद्यालय के स्टाफ एवं छात्रों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। इस दौड़ मे बालक वर्ग में उद्यान महाविद्यालय के कुलदीप सिंह प्रथम, पोस्ट हार्वेस्ट महाविद्यालय के प्रदीप कुमार द्वितीय एवं उद्यान महाविद्यालय के ब्रज मोहन तृतीय स्थान पर रहे, जबकि बालिका वर्ग में उद्यान महाविद्यालय की आस्था दूबे प्रथम, प्रियांशी द्वितीय एवं प्रिन्शी तथा लकी तृतीय स्थान पर रही।

                                                                

इस भव्य कार्यक्रम में सभी छात्रों को कुलपति द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किये गये तथा छात्रों को संबोधित करते कुलपति जी ने कहा कि हमें सरदार पटेल की तरह दृढ़ता के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए तब तक प्रयास करना चाहिए, जब तक कि सफलता प्राप्त न हो जाए। कार्यक्रम में अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा0 डी. के. सिंह ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर अनेक छात्रों एवं शिक्षको ने भी सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डा0 शिवानी शाहू ने किया तथा कार्यक्रम के अंत में डा0 देबाशीष ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डा0 राम जी सिंह, डा0 विवेक, डा0 रविन्द्र, डा0 जयवीर, डा0 बिजेंद्र सिंह, डा0 जैनिथा, डा0 तरुण सरकार, डा0 पी. के. सिंह, डा0 यू. पी. शाही, डा0 लोकेश गंगवार, डा0 पुष्पेन्द्र, डा0 विपिन आदि सहित भारी संख्या में छात्र एवं छात्राए उपस्थित रहे।