कृषि विश्वविद्यालय में योग दिवस कार्यक्रम श्रंखला का आयोजन      Publish Date : 17/06/2025

कृषि विश्वविद्यालय में योग दिवस कार्यक्रम श्रंखला का आयोजन

अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमो की श्रृंखला में आज दिनाँक 17.06.2025 को राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के छात्रों द्वारा विश्वविद्यालय में योग मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमे समस्त महाविद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वय  डॉ0 विपिन ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमे प्रतिदिन योग करना चाहिए। योग के माध्यम से हमारा तन और मन दोनों ही स्वस्थ रहेंगे, जिससे हम अपने शरीर को निरोगी रख सकेंगे।

                                          

इस अवसर पर अधिष्ठाता, छात्र कल्याण डॉ0 डी0 के0 सिंह उक्त कार्यक्रम की प्रशंसा की तथा सभी को नियमित रूप से योग करने के लिये प्रेरित किया तथा बताया कि बहुत सी बीमारियों का निदान योग की कुछ आसान मुद्राओ को प्रतिदिन करने से ही हो जाता है। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ0 विपुल ठाकुर, डॉ0 हरिओम कटियार, डॉ0 सुरभि त्यागी, डॉ0 पंकज चौहान, डॉ0 अजीत और डॉ0 विनीत, आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

                                           

वहीं इस अवसर पर आयोजित मैराथन में बालक वर्ग में कुलदीप सिंह, प्रथम, लवलेश द्वितीय एवं जयंत तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार बालिका वर्ग में, तान्या प्रथम, सपना द्वितीय एवम जाह्नवी ने त्रितीय स्थान प्राप्त किया। अंत मे सभी विजेता छात्र एवं छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर परोत्साहित भी किया गया।