कृषि विश्वविद्यालय में महिलाओं के स्वास्थय एवं स्वच्छता पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन      Publish Date : 25/05/2025

कृषि विश्वविद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

"कृषि विश्वविद्यालय में महिलाओं के स्वास्थय एवं स्वच्छता पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन"

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ के माननीय कुलपति डा0 के0 के0 सिंह के दिशानिर्देशों के अनुपालन में महिला अध्ययन केन्द्र के द्वारा स्वस्थ्य एवं स्वच्छता पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन दिनांक 24 मई, 2025 को कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमति मनीषा अहलावत, सदस्य उत्तर प्रदेश महिला आयोग ने की।

महोदया द्वारा बताया गया कि महिला सशक्तिकरण एक विचारधारा नही है बल्कि एक क्रांति है, जो समाज में महिलाओं की समानता, स्वत्रंता और आत्मनिर्भर बनाती है। आज की नारी शिक्षा व दक्षता के दम पर समय के साथ चलने के लिए तैयार है और वह दिन भी दूर नही जब लोगों की सोच उन्हें समानता की दृष्टि से देखेगी।

 कार्यक्रम में डा0 रश्मि, अध्यक्ष, महिला अध्ययन केन्द्र ने स्वागत भाषण में  महिलाओं को जागरूक व साक्षर बनाने में महिला अध्ययन केन्द्र की प्रमुख भुमिका है। समय-समय पर यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रमांे के माध्यम से महिलाओं को उनके स्वास्थ्य, व्यवसाय, विभागीय कार्यशैलियों तथा उनके अधिकारों के सम्बंध में आवश्यक जानकारियां प्रदान की जाती है।

कार्यक्रम में डॉ अंजलि जैन, मेरठ ने महिलाओ के स्वस्थ्य से सम्बंधित विषय पर व्याख्यान दिया और छात्राओं की समस्याओ का निवारण भी किया। श्रीमती लक्ष्मी मिश्रा, वित नियंत्रक, मेरठ विकास प्राधिकरण एवं ध्यानचन्द खेल विश्वविद्यालय, मेरठ, ने अपनी कविता के माध्यम से महिलाओ को आत्मनिर्भर बनने तथा समाज के उथान के लिए जागरूक व अग्रणी रहने के लिए कहा।

इस अवसर पर डॉ नीलम त्यागी, उद्यमी ने  ग्रामीण महिला एवं छात्राओं को उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं द्वारा सर्वाइकल कैंसर शीर्षक पर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में डा0 अंजू चौधरी, जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक दल मेरठ, भावना यादव, राष्ट्रीय सचिव महिला प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय लोक दल, महिला अध्ययन केन्द्र के सभी सदस्य, शैक्षिण व गैरशैक्षिण महिलाएं, चिरोड़ी ग्राम की महिलाएं एवं 200 से अधिक छात्राओं की भागीदारी बढ़ चढ़कर रही। कार्यक्रम का संचालन रिद्धिमा नारायाण द्वारा किया गया। अन्त में सभी अतिथियों का धन्यावाद डा0 विनीता वर्मा द्वारा दिया गया और उन्होंनें समस्त महिलओं से महिला अध्ययन केन्द्र से जुड़ने की अपील की।