कृषि विश्वविद्यालय में किसान मेले का आयोजन      Publish Date : 16/10/2024

              कृषि विश्वविद्यालय में किसान मेले का आयोजन

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मोदीपुरम, मेरठ में आयोजित दिनांक 16-18 अक्टूबर 2024 को आयोजित किसान मेला के अंतर्गत पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय के द्वारा 16-17अक्टूबर 2024 को अखिल भारतीय पशु प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पशु प्रदर्शनी के पहले दिन दिनांक 16 अक्टूबर 2024 को सायं 4 बजे तक विभिन्न श्रेणियों के कुल 59 पशुओं का पंजिकरण कराया गया जिसमे 32 पशु राज्य स्तर के प्रतियोगिता के लिए एवं 27 पशुओं ने अखिल भारतीय स्तर प्रतियोगिता हेतु प्रतिभाग किया।

                                                                     

प्रतियोगिता के प्रथम दिन पशु सौंदर्य प्रतियोगिता में देशी एवं संकर नस्ल के सांड, देशी एवं संकर नस्ल की गाय, दो दांत की बिन बियाई बछड़ी, बिना दूध वाली गाय, दूध देने वाली गाय, संकर गाय, मुर्रा नस्ल के भैसों आदि के समेत कुल 9 श्रेणियों की प्रतियोगिता संपन्न हुई। बची हुए श्रेणियों की प्रतियोगिता पशु प्रदर्शनी के दुसरे दिन यानी दिनांक 17 अक्टूबर 2024 को आयोजित की जायेगी। पशु प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता के दुसरे दिन गाय एवं भैस का दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। दुग्ध उत्पादन की प्रतियोगिता किसान मेले में प्रथम बार आयोजित की जा रही है। अनमोल, प्रीता, रानी, उम्मीद, श्रुति इत्यादि मुर्रा नस्ल की भैंसे पशु प्रदर्शनी में आकर्षण का प्रमूख केंद्र रही।