हॉर्टिकल्चर महाविद्यालय में पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

             हॉर्टिकल्चर महाविद्यालय में पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

                                                                                                                                                                                डॉ0 आर. एस. सेंगर

                                                                      

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के हॉर्टिकल्चर महाविद्यालय में आज पांच दिवसीय प्रशिक्षण पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट एवं वैल्यू एडिशन ऑफ़ वेजिटेबल विषय पर प्रारंभ किया गया। प्रशिक्षण का उद्घाटन कुल सचिव प्रोफेसर रामजी सिंह द्वारा किया गया, उन्होंने अपने संबोधन में कहा की सब्जियों को खेतों से लेकर उपभोक्ता तक पहुंचने में बहुत बड़ी मात्रा में क्षति होती है, जिससे उत्पादकों को क्षति होने के साथ-साथ राष्ट्र की भी क्षति होती है। इस प्रशिक्षण के उपरांत प्रशिक्षण परीक्षार्थी अपनी इकाई स्थापित कर सकते हैं तथा किसानों की आय बढ़ाने के साथ ही उनको रोजगार भी दे सकते हैं।

अधिष्ठाता उद्यान प्रोफेसर विजेंदर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह प्रशिक्षण छात्रों के लिए काफी लाभदायक सिद्व होगा, उन्होंने प्रशिक्षण के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की।

निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन प्रोफेसर आर एस सेंगर ने अपने संबोधन में कहा कि कुलपति प्रोफेसर के के सिंह के दिशा निर्देशन में प्रत्येक महाविद्यालय में वैल्यू एडिशन से संबंधित प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है जो छात्रों के लिए काफी लाभकारी होंगे। डॉ0 सेंगर ने कहा की वैल्यू एडिशन के बाद सब्जियों के उत्पादन में 8 से 10 गुना वृद्धि हो जाती है और किसानों को अच्छी आय मिल सकती है इसलिए सब्जियों के वैल्यू एडिशन पर कार्य किया जाना चाहिए।

                                                                

प्रोफेसर सत्य प्रकाश विभागाध्यक्ष ने बताया कि आलू के विभिन्न उत्पाद जैसे फ्रेंच फ्राई चिप्स, आलू का आटा, पोटैटो स्टार्च एवं बायो एथेनॉल आदि उत्पाद बनाए जा सकते हैं जिससे आलू की कीमत में काफी वृद्धि होती हालांकि  इसके लिए प्रजातियों का चयन ठीक से करना चाहिए।

डॉ मनोज कुमार प्राध्यापक, उद्यान विभाग ने आलू की उत्पादन तकनीक पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया।

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर विपिन कुमार प्राध्यापक, उद्यान के द्वारा किया गया तथा इस अवसर पर डॉ मुकेश कुमार, डॉक्टर अरविंद कुमार राणा के अलावा लगभग 30 छात्राओं ने इस प्रशिक्षण में अपना पंजीकरण कराया है और यह प्रशिक्षण 5 दिनों तक जारी रहेगा।

लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, निदेशक प्रशिक्षण, सेवायोजन एवं विभागाध्यक्ष प्लांट बायोटेक्नोलॉजी संभाग, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।