सिंबोसिस एनिमल हेल्थ कंपनी के द्वारा छात्रों को प्रशिक्षण

            सिंबोसिस एनिमल हेल्थ कंपनी के द्वारा छात्रों को प्रशिक्षण

कृषि विश्वविद्यालय परिसर में सिंबोसिस एनिमल हेल्थ कंपनी द्वारा छात्रों को दिया गया प्रशिक्षण

                                                                               

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आज सिंबोसिस एनिमल हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य वक्ता के रूप में सिंबोसिस एनिमल हेल्थ कंपनी प्राइवेट लिमिटेड बड़ोदरा गुजरात के कमर्शियल हेड सुरेंद्र राय ने कहा कि आज विश्व में पशुपालन के क्षेत्र में काफी वृद्धि हुई है और हमारा देश लगातार दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में प्रथम स्थान बना हुआ हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को प्रयास करना चाहिए कि पशु पालन को और अधिक समृद्ध बनाने के लिए गम्भीर रूप से कार्य किया जाए, जिससे पशुओं की हम स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ-साथ उनकी पोषण सुरक्षा पर भी पूर्ण ध्यान दिया जा सके। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी द्वारा पशुओं की विभिन्न बीमारियों से संबंधित उत्पाद तैयार कर पशुपालकों को उपलब्ध कराई जा रहे हैं और इन उत्पादों के अच्छे परिणाम भी प्राप्त हुए हैं।

                                                                   

इस अवसर पर संबोधित करते हुए निर्देशक ट्रेंनिंग एवं प्लेसमेंट प्रोफेसर आर एस सेंगर ने कहा की कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर के के सिंह के निर्देशन में प्लेसमेंट ड्राइव के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहें हैं जिससे यहां के छात्र-छात्राओं का विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में शत-प्रतिशत प्लेसमेंट कराया जा सके।

प्रोफेसर सेंगर ने बताया इस वर्ष इस अभियान के तहत कई कंपनियों विश्वविद्यालय परिसर में आई और उन्होंने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करने के अलावा उनको अपनी कंपनी के लिए उपयुक्त केंडीडेट्स को सिलेक्ट किया। प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों में एकमात्र सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ही ऐसा है जहां पर छात्रों का अधिक से अधिक सफल प्लेसमेंट हो रहा है।

                                                                            

इस कंपनी के द्वारा भी इंटरव्यू का आयोजन किया गया और इस दौरान आठ छात्र-छात्राओं का सिंबोसिस एनिमल हेल्थ प्राइवेट केयर कंपनी में सिलेक्शन हुआ। आज कॉलेज आफ बायोटेक्नोलॉजी की छात्र-छात्राओं ने इस कार्यक्रम में सबसे ज्यादा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर डीबी सिंह द्वारा किया गया तथा धन्यवाद प्रस्ताव संयुक्त निदेशक ट्रेंनिंग आफ प्लेसमेंट प्रोफेसर सत्य प्रकाश के द्वारा किया गया। इस अवसर पर एसोसिएट डायरेक्टर प्रोफेसर शालिनी गुप्ता, डॉक्टर देश दीपक तथा अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।