कृषक वैज्ञानिक टेली एग्रीकल्चरल संवाद का आयोजन

                   कृषक वैज्ञानिक टेली एग्रीकल्चरल संवाद का आयोजन

आज दिनांक 07.05.2024 को सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किए जाने वाले कृषक वैज्ञानिक टेली एग्रीकल्चर संवाद की श्रृंखला में कृषि विज्ञानं केन्द्र बिजनौर के अंतर्गत जनपद बिजनौर के नहटौर ब्लॉक के ग्राम उमरी के बासमती धान उत्पादक किसानों से सीधा संवाद किया गया। टेली संवाद कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति, डा0 के0के0 सिंह जी की अध्यक्षता में किया गया। निदेशक प्रसार            डा0 पी0के0 सिंह के दिशा निर्देशन में विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा विडियो कॉल के माध्यम से जनपद बिजनौर के कृषकों से सजीव वार्ता की गयी। इस कार्यक्रम के माध्यम से विश्वविद्यायल के वैज्ञानिकों ने जनपद के बासमती धान उत्पादक कृषकों की समस्या का समाधान किया। कृषि विज्ञान केन्द्र बिजनौर के प्रभारी अधिकारी एवं अन्य वैज्ञानिकों ने ग्राम स्तर पर कार्यक्रम के आयोजन में सराहनीय कार्य किया।

                                                                     
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कृषकों ने अलग अलग प्रश्नों को पूछा जिसमें श्री शरद कुमार ने गुणवत्तायुक्त बीज की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की। श्री ऋतुराज, ग्राम उमरी ने तना छेदक के नियंत्रण के विषय में प्रश्न पूछा। किसान श्री सुरेन्द्र पाल सिंह ने फुदका के नियंत्रण एवं पहचान के विषय में जानकारी प्राप्त की। श्री मनोज कुमार ने बासमती धान में कीट नियंत्रण के जैविक निदान से सम्बन्धित प्रश्न किया। इस कार्यक्रम में ग्राम उमरी एवं आस पास के लगभग 35 कृषकों ने प्रतिभाग किया।

                                                                   

इस कार्यक्रम में डा0 विवेक, अधिष्ठाता (कृषि), डा0 आर0एस0 सेंगर, निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन, डा0 कमल खिलाड़ी, डा0 गजे सिंह, डा0 पी0के0 सिंह, डा0 के0जी0 यादव,  डा0 एस0के0 लोधी, डा0 एस0के0 त्रिपाठी एवं डा0 हरिओम कटियार आदि उपस्थित रहे।