
लक्षणों के आधार पर पहचानें बीमारी Publish Date : 13/10/2026
लक्षणों के आधार पर पहचानें बीमारी
डॉ0 दिव्यांशु सेंगर एवं मुकेश शर्मा
प्रायः लोग बीमारी के हद से गुजरने या असहनीय होने पर ही डॉक्टर के पास जाते हैं, किंतु यह ठीक बात नहीं होती, क्योंकि तब तक बीमारी लाइलाज भी हो सकती है। अगर शुरुआत में ही लक्षणों के आधार पर बीमारी का पता लग जाए तो डॉक्टर की सलाह लेकर किसी भी शारीरिक समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
प्रस्तुत हैं कुछ प्रमुख बीमारियों के प्रमुख लक्षण-

- अगर पैरों के निचले हिस्से में एक सप्ताह से अधिक सूजन यानी रहे और सूजन वाली स्थान पर दबाने से गड्ढा बन जाता हो यह हृदय, किडनी, लिवर या थायराइड की किसी गड़बड़ी का लक्षण हो सकता है।
- टखनों में सूजन का होना, डायबिटीज, रूमेटाइड आर्थराइटिस लसिका ग्रंथि या फिर किडनी की किसी बीमारी का लक्षण हो सकता है।
- घुटनों के ठीक नीचे के हिस्से में सूजन थायराइड की एक गंभीर गड़बड़ी 'ग्रेव्स डिजीज' का लक्षण हो सकता है।
- जांघों के ऊपरी हिस्से या पिंड में एक मुलायम उभार जो दबाने पर दब जाता हो और फिर वापस उसी का रूप उभर जाता है, हर्निया का लक्षण हो सकता है।
- पेट लगातार फूला हुआ नजर आए तो इसका कारण गैस, कब्ज या बदहजमी होने की समस्या या गर्भाशय कैंसर होने का लक्षण हो सकता है।
- गर्दन के ऊपर या सप्ताह या उससे अधिक समय तक किसी गांठ का स्पष्ट रूप से दिखाई देना, पैरों के संक्रमण, त्वचा कैंसर या लसिका ग्रंथियों के कैंसर का लक्षण हो सकता है।
- उंगलियों में अचानक बिना किसी कारण के गांठ का नजर आना 'मल्टिपल स्क्लेरोसिस' (टिश्यूओं के कठोर होने से संबंधित समस्या) का लक्षण हो सकता है।
- मवादयुक्त छाले, फफोले, जो लाली लिए हुए तथा गर्म होते हैं, भयंकर दर्द का एहसास कराते हैं और असामान्य रूप से बड़े भी हो सकते हैं, डायबिटीज के लक्षण माने जाते हैं।
- पेट के मध्य भाग का फूल जाना और अत्यधिक तेज दर्द का एहसास-अपेंडिसाइटिस, पित्तपथरी, अल्सर, अग्नाशय में ट्यूमर वगैरह के लक्षण हो सकते हैं।
- फेफड़ों का सूखा होना, 'ऑस्टियोपोरोसिस' अर्थात अस्थिक्षरण हो सकता है। अगर फेफड़ों के सूखने के साथ-साथ वजन भी खूब बढ़ रहा हो तो यह एडिसन ग्रंथि की गड़बड़ी के चलते होने वाली बीमारी 'कुशिंग सिंड्रोम' का भी लक्षण हो सकता है।
- किसी ठंडी वस्तु के सम्पर्क में आने पर उंगलियां पहले सफेद, फिर नीली और उसके बाद लाल पड़ जाएं तो यह रक्त वाहिकाओं की बीमारी 'रेनॉड्स फेनोमेनन' का लक्षण होता है। कई बार 'रूमेटाइड आर्थराइटिस' (गठियावात) तथा ल्यूपस की शिकायत होने पर भी ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं।
- हाथ-पांव का सुन्न पड़ना या उनमें झुन-झुनाहट महसूस करना डायबिटीज, मल्टिपल स्क्लेरोसिस या शरीर में विटामिन 'बी' की कमी का लक्षण हो सकता है।
- जननांग का अचानक रंग बदल जाना, जलन या टीस महसूस होना, चींटी चलने जैसी सरसराहट महसूस होना, यौन कैंसर का लक्षण हो सकता है।
- छाती में धड़कधक महसूस होना, थायराइड की गड़बड़ी 'पार्किंसंस डिजीज' का लक्षण हो सकता है।
- अचानक बहुत अधिक कमजोरी या थकान महसूस करना, हाथ-पैर की संवेदनशीलता और 'कोऑर्डिनेशन' भगना यानी एक-दूसरे से तालमेल बिगड़ना सचित्र होने की बीमारी में पागी आना 'स्ट्रोक' का लक्षण माना जाता है।
- महिलाओं में सूजन के साथ-साथ ऊपरी एहसान अंगों में संकुचन की शिकायत टीबी, कैंसर या फिर फाइब्रोसिस डिजीज के लक्षण हो सकते हैं।
- अगर किसी की उम्र 45 साल से अधिक है और उसकी कलाई या पांव में जोर पड़ने से फ्रैक्चर हो गया है तो यह 'ऑस्टियोपोरोसिस' की समस्या की गंभीर स्थिति को जाहिर करता है।
- कंधे में गांठ या सूजन का होना लसिका ग्रंथियों के कैंसर का लक्षण होता है।
- कानों के किनारे या नाक के सिरे पर भूरे-काली रंग की गांठों की मौजूदगी, जिगर का आकार धीरे-धीरे बढ़ता जाता है, त्वचा पीली और लसिका ग्रंथियों को प्रभावित करने वाले रोग 'सार्को-ईडीसिस' का लक्षण हो सकता है।

लेखक: डॉ0 दिव्यांशु सेंगर, प्यारे लाल शर्मां, जिला चिकित्सालय मेरठ मे मेडिकल ऑफिसर हैं।