हृदय के स्वास्थ्य के वॉकिंग बहुत आवश्यक      Publish Date : 24/03/2026

हृदय के स्वास्थ्य के वॉकिंग बहुत आवश्यक

                                                                                           डॉ0 दिव्यांशु सेंगर एवं मुकेश शर्मा

हार्ट अटैक की समस्या से बचने के लिए आपको कितनी देर और कम से कम कितने कदम चलना चाहिए? जानकारी दे रहे हैं हमारे स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ0 दिव्यांशु सेंगर-

जी हाँ, विशेषज्ञ बताते हैं कि जो लोग प्रतिदिन में कुछ हजार कदम चलते हैं, उन्हें हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी हार्ट डिजीज का खतरा लगभग 40-50 प्रतिशत तक कम हो जाता है।

हार्ट अटैक से बचने के लिए कितनी देर और कम से कम कितने कदम चलना चाहिए? इसके सम्बन्ध में क्या कहते हैं विशेषज्ञ-

                               

दोस्तों, वर्तमान समय में, हम सब की लाइफस्टाइल ऐसी हो चुकी है कि आज के परिवेश में अपने आपको को स्वस्थ बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बन गया है। आज हमारे चारों और खाने की चीजों में मिलावट, खराब मौसम, प्रदूषण और कई अन्य दूसरे कारक विभिन्न प्रकार के रोगों का कारण बनते हैं. हालांकि, एक्सपर्ट और डॉक्टर मानते हैं कि एक ऐसी आसान एक्सरसाइज है, जो आपको हेल्दी रहने और लंबी जिंदगी जीने में सहायता प्रदान कर सकती है।

आज हम बात कर रहे हैं वॉकिंग यानी पैदल चलने के सम्बन्ध में विभिन्न डॉक्टरों का कहना है कि केवल एक इस एक्सरसाइज को अपनी रूटीन में शामिल करके आप अपना विभिन्न बीमारियों से बचाव कर सकते हैं और एक लम्बा जीवन भी जी सकते हैं। लेकिन इसके लिए एक महत्वपूर्ण सवाल यह उठता है कि हार्ट अटैक से बचने के लिए आपको कम से कम कितना चलना चाहिए? तो, आइए आज के अपने प्रस्तुत आर्टिकल के माध्यम से जानने का प्रयास करते हैं कि आपको हार्ट अटैक की समस्या से बचने के लिए व्यक्ति को कितनी देर और कितने कदम आवश्यक रूप से चलना अनिवार्य है।

वॉकिंग करने से प्राप्त लाभ

                           

चलना एक आसान और प्रभावकारी फिजिकल एक्टिविटी है जिसके हमें विभिन्न लाभ प्राप्त होते हैं, जिसमें दिल की सेहत में सुधार भी शामिल है। नियमित रूप से वॉकिंग करना दिल को मजबूत बनाता है, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कंट्रोल रखने में मदद करता है, वजन कम करने में मदद करता है और तनाव के स्तर को कम करके मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है, जिससे दिल की बीमारी और स्ट्रोक आदि का खतरा कम हो जाता है।

हार्ट अटैक से बचने के लिए आपको कितना चलना चाहिए?

अमेरिकन हार्ट फाउंडेशन में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, हार्ट अटैक का खतरा कम करने के लिए, हर दिन कम से कम 30 मिनट (हफ्ते में 5 दिन) तेज कदमों से चलना (लगभग 9000 से 10,000 कदम) एक बहुत अच्छा लक्ष्य है, क्योंकि इससे हार्ट बी का रेट बढ़ता है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में भी सहायता प्राप्त होती है। हालांकि, अगर आप इतना नहीं चल पाते हैं, तो इसकी शुरूआत कम कदमों से शुरू करने पर भी (जैसे 3,800-4,000) कदम चलने से भी आपकी सेहत को विभिन्न प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं। इसमें एक जरूरी बात यह है कि आप रेगुलर एक्टिव रहें और चलने की तेज गति को बनाए रखें।

सबसे जरूरी बात, चलते समय आपको इतनी तेज तो चलना ही चाहिए कि आपकी सांस थोड़ी फूल जाए और इसहे बाद भी आप बातचीत कर सकें और धीरे-धीरे अपनी स्पीड और समय बढ़ाते जाएं। लेकिन इस दौरान आप हमेशा वार्म-अप और कूल-डाउन करना भी याद रखें।

क्या कहता है यह अध्ययन?

वर्ष 2023 की नॉर्थवेस्टर्न मेडिसिन की एक स्टडी में पाया गया है कि 60 साल और उससे ज्यादा उम्र के जो लोग प्रतिदिन 6,000 से 9,000 कदम चलते हैं, उन्हें दिल की बीमारियों, जैसे हार्ट अटैक या स्ट्रोक आदि का खतरा उन लोगों की तुलना में 40 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक कम होता है, जो कि प्रतिदिन केवल 2,000 कदम तक ही चल पाते हैं। हालांकि प्रत्येक व्यक्ति के कदम की दूरी अलग-अलग होती है। यहां 6,000 कदम चलने का मतलब लगभग 2.5 मील और 9,000 कदम का मतलब 4 मील से थोड़ा अधिक दूरी तक चलना होता है।

इस स्टडी में आठ अलग-अलग स्टडीज से 18 साल और उससे अधिक आयु के 20,152 लोग शामिल किए गए थे। हर पार्टिसिपेंट ने अपने स्टेप काउंट को ट्रैक करने के लिए एक डिवाइस पहना हुआ था और रिसर्चर्स ने छह साल तक पार्टिसिपेंट्स की हेल्थ पर नजर रखी। कुल मिलाकर, इस स्टडी में पाया गया कि किसी भी तरह से चलना, वह चाहे तेज चलना हो या धीरे-धीरे टहलना, बुजुर्गों में दिल की सेहत को बेहतर बना सकता है और कार्डियोवैस्कुलर बीमारी का खतरा कम कर सकता है। इस स्टडी में युवा वयस्कों में स्टेप काउंट और दिल की बीमारी के खतरे के बीच ऐसा कोई संबंध नहीं पाया गया।

हालांकि, आपकी उम्र चाहे जो भी हो, आपकी पूरी सेहत और भलाई के लिए आपका निरंतर एक्टिव बने रहना बहुत आवश्यक है।

फिजिकल एक्टिविटी है बेहद जरूरी

नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी फीनबर्ग स्कूल ऑफ मेडिसिन में प्रिवेंटिव मेडिसिन डिपार्टमेंट की वाइस चेयर और इस स्टडी की को-ऑथर डॉ. मर्सिडीज कार्नेथॉन, phD का कहना है कि यह उन बुजुर्गों के लिए अच्छी खबर है जो हर दिन 10,000 कदम नहीं चल पाते हैं। दूसरे शब्दों में, यह स्टडी उन बुजुर्गों के लिए भी काफी उत्साहजनक है जो कि प्रतिदिन 10,000 कदम तक चल पाने में स्वयं को असमर्थ पाते हैं, क्योंकि 6,000-9,000 कदम चलना भी कार्डियोवैस्कुलर सेहत के लिए काफी लाभदायक हैं। इसके सम्बच्ध में स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि पर्याप्त फिजिकल एक्टिविटी न करने से मोटापा, टाइप 2 डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर आदि स्वास्थ्यगत समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।

ज्यादा कदम कैसे चलें

शुरुआत करने के लिएः जब भी मौका मिले, बिना रुके चलें. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप धीरे चलते हैं या तेज, बस चलते रहें, क्योंकि हर कदम आपकी सेहत के लिए मायने रखता है। आप अपनी रोज की दिनचर्या में और कदम जोड़ने के लिए कुछ छोटे-छोटे प्रयास भी कर सकते हैं जैसे कि-

  • सीढ़ियों का उपयोग करें।
  • अपने लंच ब्रेक के दौरान टहलें।
  • पार्किंग लॉट के पीछे गाड़ी पार्क करें।
  • टीवी कमर्शियल ब्रेक के दौरान घूमें।
  • टहलने के लिए कोई साथी ढूंढें।
  • अपने आने-जाने के दौरान भी टहलने को शामिल करें।
  • ज्यादा चलने के अलावा, हाइड्रेटेड रहना भी बहुत आवश्यक है। दिल की अच्छी सेहत के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी होता है।

लेखक: डॉ0 दिव्यांशु सेंगर, प्यारे लाल शर्मां, जिला चिकित्सालय मेरठ मे मेडिकल ऑफिसर हैं।