
मोटापा कम करने के लिए बनाई गई दवा Publish Date : 06/01/2026
मोटापा कम करने के लिए बनाई गई दवा
डॉ0 दिव्यांशु सेंगर एवं मुकेश शर्मा
शोधकर्ताओं ने माइटोकॉन्ड्रिया (कोशिका का ऊर्जा केन्द्र) को लक्ष्य बनाकर कुछ प्रायोगिक दवाओं का विकास किया है, जिससे कि वह अधिक कुशलता के साथ काम कर सकें और अधिक कैलोरी को बर्न कर सकें। इस खोज से मोटापे के लिए नए उपवचारों का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ टैक्नोलॉजी सिडनी के शोधकर्ताओं के नेतृत्व में टीम ने माइटोकॉन्ड्रियल अनकपलर को टारगेट किया है।
अनकपलर ऐसे अणु हैं जो कोशिकाओं की ऊर्जा को कम कुशलता से बर्न करने और ऊर्जा को शरीर के द्वारा उपयोग की जाने वाली ऊर्जा में परिवर्तित करने के स्थान पर ऊष्मा के रूप में मुक्त करने के लिए प्रेरित करते हैं।

टीम के एसोसिएट प्रोफेसर और प्रमुख शोधकर्ता ट्रिस्टन रावलिंग ने बताया कि माइटोकॉन्ड्रिया आपके द्वारा खाए गए भोजन को रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तित करते हैं, जिसे एटीपी या एडेनोसिन ट्राइफॉस्फेट कहते हैं।
माइटोकॉन्ड्रियल अनकपलर शरीर की इस प्रक्रिया को बाधित करते हैं, जिससे कोशिकाएं अपनी ऊर्जा की आवश्यकताओं की पूर्ती करने के लिए अधिक फैट का उपयोग करने लगती हैं। यह अध्ययन केमिकल साइंस पत्रिका में प्रकाशित किया गया है।

लेखक: डॉ0 दिव्यांशु सेंगर, प्यारे लाल शर्मां, जिला चिकित्सालय मेरठ मे मेडिकल ऑफिसर हैं।
