
शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी के शुरुआती लक्षण Publish Date : 20/12/2025
शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी के शुरुआती लक्षण
डॉ0 दिव्यांशु सेंगर एवं मुकेश शर्मा
अपने शरीर को हेल्दी रहने के लिए कई न्यूट्रिएंट्स की आवश्यकता होती है. आपके शरीर में इन न्यूट्रिएंट्स की कमी के पहले लक्षण क्या दिखई देते हैं?
हम अपने बड़े-बुजुर्ग से हमेशा कहते सुना है कि हेल्थ ही वेल्थ है और यह बिल्कुल सच भी है, क्योंकि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन होता है. स्वस्थ रहकर आप सब कुछ कर सकते हैं और एक अच्छा जीवन जी सकते हैं। शरीर को ठीक से काम करने के लिए सही न्यूट्रिशन की आवश्यकता होती है. अगर शरीर को सही न्यूट्रिएंट्स न मिलें, तो कई प्रॉब्लम हो सकती हैं। यानी शरीर को न्यूट्रिएंट्स, जैसे विटामिन और मिनरल्स की आवश्यकता होती है।
लेकिन, जब शरीर में किसी विटामिन या मिनरल की कमी होती है तो इसके कई शुरुआती लक्षण दिखाई देने लगते हैं। ऐसे में गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम से बचने के लिए इन लक्षणों को जल्दी पहचानना बहुत जरूरी है। हालांकि, बहुत से लोग ऐसे होते है जो इन लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के मशहूर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट सौरभ सेठी बताते हैं कि शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने पर के लक्षण दिखाइ देते हैं।
विटामिन D की कमी के लक्षण

विटामिन D शरीर के लिए एक जरूरी विटामिन है। इसे सनशाइन विटामिन भी कहा जाता है। यह आपके मूड और एनर्जी लेवल के लिए बहुत जरूरी विटामिन है। हालांकि, बहुत से लोग मानते हैं कि विटामिन क् की कमी का पहला लक्षण हड्डियों में दर्द होता है। हालांकि, डॉक्टर कहते हैं कि यह सच नहीं है। जब शरीर में विटामिन D की कमी होती है, तो व्यक्ति शुरू में बिना किसी वजह के उदासी, चिड़चिड़ापन या डिप्रेशन महसूस कर सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि विटामिन D ब्रेन हॉर्मोन सेरोटोनिन के प्रोडक्शन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
मैग्नीशियम की कमी के लक्षण
मैग्नीशियम भी शरीर के लिए बहुत जरूरी अवयव होता है। यह हड्डियों, मसल्स और नर्वस सिस्टम के लिए अच्छा होता है। यह शरीर में एनर्जी लेवल को बनाए रखने में भी मदद करता है। हालांकि, बहुत से लोग मानते हैं कि मैग्नीशियम की कमी का पहला लक्षण मसल्स में ऐंठन होना होता है। लेकिन डॉक्टर्स का कहना है कि यह सच नहीं है। मैग्नीशियम की कमी का पहला लक्षण नींद न आना या एंग्जायटी हो सकता है। मैग्नीशियम की कमी का सीधा असर नींद और मेंटल हेल्थ पर पड़ता है। डॉ. सेठी का कहना है कि अगर आपको भी एंग्जायटी या नींद न आने की समस्या हो रही है, तो यह मैग्नीशियम की कमी का संकेत भी हो सकता है।
विटामिन बी-12 की कमी के लक्षण
विटामिन बी-12 स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। डीएनए के संश्लेषण से लेकर रेड ब्लड सेल्स के निर्माण तक में, विटामिन बी-12 हर प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विटामिन बी-12 की कमी का पहला लक्षण थकान और कमजोरी है। शरीर में ऑक्सीजन की अपर्याप्त आपूर्ति के कारण थकान और कमजोरी होती है। इसके अलावा, हाथों और पैरों में झुनझुनी या सुन्नपन भी विटामिन बी-12 की कमी का संकेत हो सकता है।
पोटेशियम के कमी के लक्षण

पोटैशियम हमारी सेहत के लिए बहुत आवश्यक होता है. यह न्यूट्रिएंट हमारे शरीर में कई ज़रूरी रोल निभाता है। यह शरीर में फ्लूइड और इलेक्ट्रिकल सिग्नल के बैलेंस को कंट्रोल करता है। यह नसों, मसल्स और दिल को ठीक से काम करने में मदद करता है। हमारे शरीर में जब पोटैशियम का लेवल कम होता है, तो इसका सीधा असर दिल पर पड़ता है। पोटैशियम की कमी का पहला लक्षण दिल की धड़कन का तेज होना, दिल की धड़कन का न होना या दिल की धड़कन का अनियमित होना है।
ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी के लक्षण
ओमेगा-3 फैटी एसिड दिमाग के विकास और काम करने के लिए बहुत आवश्यक होता हैं। यह स्किन की लिपिड लेयर को भी मजबूत करता हैं और नमी बनाए रखता हैं। ओमेगा-3 की कमी होने पर कॉन्संट्रेशन में कमी, याददाश्त कमजोर होना और चिड़चिड़ापन जैसे लक्षण दिखते हैं। विभिन्न स्टडीज से पता चला है कि जिन लोगों में ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी होती है, उन्हें अल्जाइमर बीमारी होने का खतरा अधिक होता है। अतः लेख में दिए गए, इन लक्षणों के दिखाई देने पर आपको सावधान हो जाना चाहिए।

लेखक: डॉ0 दिव्यांशु सेंगर, प्यारे लाल शर्मां, जिला चिकित्सालय मेरठ मे मेडिकल ऑफिसर हैं।
