
अल्जाइमर और भ्रम की स्थिति Publish Date : 09/12/2025
अल्जाइमर और भ्रम की स्थिति
डॉ0 दिव्यांशु सेंगर एवं मुकेश शर्मा
अल्जाइमर समस्या में जीन के कारण पैदा होती है भ्रम की स्थिति
हाल ही में किए गए एक शोध में सामने आया है कि भ्रम की स्थिति एक ऐसे जीन से सीधे तौर पर जुड़ा हुई होती है जिसे अल्जाइमर रोग में योगदान देने के लिए जाना जाता है। यह निष्कर्ष ब्रिटेन, फिनलैंड और अमेरिका के 10 लाख से अधिक लोगों पर किए गए विश्लेषण के आधार पर समाने आया है। जीन ‘एपीओई’ एक प्रोटीन का निर्माण करने के लिए जाना जाता है जो रक्त में कोलेस्ट्रॉल और अन्य वसा को ले जाने में सहायता करता है।

‘‘एपीओई ई4’’ जीन वेरिएंट होने के चलते उम्र से सम्बन्धित अल्जाइमर रोग विकसित होने का जोखिम बढ़ जाता है, जिसमें सोचने, समझने और निर्णय लेने की क्षमता समय के साथ प्रभावित होती जाती है। इस अध्ययन के अनुसार इस जीन की भ्रम की स्थिति पैदा करने में एक विशिष्ट और प्रत्यक्ष रूप से एक प्रमुख भूमिका होती है। अध्ययन का यह निष्कर्ष जनरल नेचर एजिंग में प्रकाशित किया गया है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि डिमेंशिया के संयोजन के बावजूद भ्रम के जोखिम पर ओपीई जीन का प्रभाव बना रहता है, जिससे यह साक्ष्य मिलता है कि यह जीन डिमेंशिया से रहित लोगों में जोखिम को बढ़ाने में योगदान देता है।

लेखक: डॉ0 दिव्यांशु सेंगर, प्यारे लाल शर्मां, जिला चिकित्सालय मेरठ मे मेडिकल ऑफिसर हैं।
