क्या बैठे-बैठे आपकी नशे भी चढ़ जाती हैं, तो क्या करें      Publish Date : 24/05/2025

    क्या बैठे-बैठे आपकी नशे भी चढ़ जाती हैं, तो क्या करें

नस चढ़ने की समस्या कई लोगों में को होती है, हालांकि यह खुद ठीक हो जाती है] हालांकि, इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। नस पर नस चढ़ना एक सामान्य समस्या है, जो ज्यादातर सोने के दौरान होती है, लेकिन कई बार यह उठते बैठते अंगड़ाई लेते और व्यायाम के दौरान भी हो सकती है। इससे शरीर के उसे हिस्से में बहुत तेज दर्द और अकड़न महसूस होने लगती है, लेकिन कुछ देर ही बाद यह दूर भी हो जाती है।

                                                             

शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी से शरीर में रक्त संचार सही तरीके से नहीं हो पता है, जिससे नसे चढ़ सकती है। हिमोग्लोबिन रक्त कोशिकाओं के जरिए शरीर के हर एक अंग में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। जब यह प्रक्रिया सही तरीके से नहीं हो पाती है तो ऐसी समस्या हो सकती है, इसे दूर करने के लिए आयरन से भरपूर खाने को भोजन में शामिल करें। विटामिन सी शरीर को फ्लैक्सिबल बनाने का काम भी करता है।

                                                         

इससे कमी होने पर रक्त कोशिकाएं कमजोर होने लगते हैं जिससे नशे एक के ऊपर एक चढ़ जाती है। इसके अलावा शरीर में पानी सोडियम पोटेशियम कैल्शियम की कमी के चलते भी यह समस्या हो सकती है। साथ ही डायबिटीज अल्कोहल का ज्यादा सेवन शारीरिक कमजोरी में भी यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। नस चढ़ने की समस्या से बचने के लिए सोते समय पैरों के नीचे तकिया रखकर सोए शरीर में पोटेशियम की कमी न होने दें। इन उपायों से राहत न मिले तो चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।