गंजेपन से छुटकारा पाने के लिए हेयर ट्रांसप्लांट कितना कुछ कितना अनुचित      Publish Date : 16/05/2025

 गंजेपन से छुटकारा पाने के लिए हेयर ट्रांसप्लांट कितना कुछ कितना अनुचित

                                                                                                                                                डॉ0 दिव्यांशु सेंगर एवं मुकेश शर्मा

हाल ही में उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर की घटना है कि एक अभियंता की हेयर ट्रांसप्लांट कराने के दौरान मृत्यु हो गई थी। इस मामले को एक दुर्घटना या घटना के रूप में नहीं देखना चाहिए, बल्कि यह उन लोगों के लिए एक चेतावनी भी है जो आकर्षक दिखने के लिए बेवजह की सर्जरी और दावओं का सहारा लेते हैं और ऐसे चिकित्सकों की शरण में पहुंच जाते हैं जिसमें विशेषज्ञ का अभाव होता है। उम्र के साथ बालों का झड़ना एक सहज प्रक्रिया है, लेकिन आजकल बड़ी संख्या में लोग हेयर ट्रांसप्लांट का सहारा ले रहे हैं। यह प्रक्रिया लोगों को गंजेपन से छुटकारा तो दिलाती है, लेकिन गंभीर जटिलताओं या संक्रमण के कारण लोगों के लिए खतरनाक भी हो सकती है। अतः जरूरी है कि पहले यह सुनिश्चित किया जाए की हेयर ट्रांसप्लांट के लिए जिस चिकित्सक के पास आप जा रहे हैं उसकी किस क्षेत्र में विशेषज्ञ कितनी है।

                                                      

आजकल जगह-जगह हेयर ट्रीटमेंट और ट्रांसप्लांट सेंटर खुल गए हैं जो सस्ते और आकर्षक पैकेज देकर लोगों को लुभाते हैं, लेकिन उनके पास विशेषज्ञता नहीं होती बहुत से सेंटर ऐसे हैं जो नियमों की विपरीत खुले हुए हैं। ऐसे सेंटर्स पर सरकार को अभियान चलाकर जांच करनी चाहिए और ऐसे सेंटरों को तुरंत बंद कर देना चाहिए। इसके साथ ही हमें भी यह ख्याल रखना है कि मानव शरीर में समय के साथ प्राकृतिक परिवर्तन होना स्वाभाविक है और इन्हें स्वीकार करने से हमें मानसिक शांति तो मिलती ही है। शरीर भी स्वस्थ रहता है इसलिए बढ़ती उम्र में इस बात का ध्यान रखें कि यदि आपके बाल झड़ रहे हैं तो यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और आप इसको स्वीकार करें और बिना मतलब के ऑपरेशनों और ग्राफ्टिंग से बच कर रहें।

लेखक: डॉ0 दिव्यांशु सेंगर, प्यारे लाल शर्मां, जिला चिकित्सालय मेरठ मे मेडिकल ऑफिसर हैं।