हरी पत्तेदार सब्जियां जो सेहत के लिए हैं बेहतर      Publish Date : 13/03/2025

         हरी पत्तेदार सब्जियां जो सेहत के लिए हैं बेहतर

                                                                                                           प्रोफेसर आर. एस. सेंगर एवं गरिमा शर्मा

राष्ट्रीय बीज निगम (NSC) किसानों की सुविधा के लिए आने वाली गर्मी के दिनों में बोई जाने वाली पत्तेदार सब्जियों के बीज का किट बेच रहा है। इस बीज को किसान ओएनडीसी के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। इस बीज किट में किसान को 9 हरे पत्तेदार सब्जियों के बीज मिलेंगे।

                                           

मौजूदा समय में लोग स्वस्थ रहने के लिए कई तरह की हरी सब्जी, साग या फल खाते हैं। इनमें से कई सब्जी ऐसी है जो हर घर में लोगों के आहार का प्रमुख हिस्सा होती है। वहीं, किसी भी मौसम में लोगों को बाजार में इन सब्जियों की ढेरों वैरायटी मिलती है। खासकर, हरी पत्तेदार सब्जियों की भरमार सब्जी मार्केट में हमेशा ही रहती है। पत्तेदार सब्जियों को खाना सेहत के लिए भी अति लाभकारी माना जाता है।

कुछ ऐसी ही हरी और पत्तेदार सब्जियां हैं, जिनके बीज को खरीदकर किसान इसकी खेती कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी इन सब्जियों की खेती करना चाहते हैं और बीज मंगवाना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई जानकारी की सहायता से सब्जियों के बीज ऑनलाइन अपने घर पर मंगवा सकते हैं। बता दें कि इन सब्जियों को आप किचन गार्डन, बालकनी या टैरेस पर भी उगा सकते हैं।

खुद उगाएं हरी पत्तेदार सब्जियां

                                         

हरी पत्तेदार सब्जी को खाना हर कोई पसंद करता है। इसके लिए लोग काफी रुपये भी खर्च करते हैं। इसके बावजूद भी लोगों को ताजी और शुद्ध सब्जी नहीं मिल पाती है, क्योंकि अधिकांश किसान जल्दी और अधिक पैदावार के लिए रासायनिक खाद का प्रयोग करते हैं। इससे हरी सब्जियों की ताजगी और स्वाद पर असर पड़ रहा है। ऐसे में आप इन सब्जियों के बीज को मंगवा कर और स्वयं ही इनकी खेती करके हरी और ताजी सब्जी उगा कर खा सकते हैं। बता दें कि इस किट में लाल चौलाई का साग, हरे चौलाई का साग, गोंगूरा, कुलफा का साग, खट्टी पालक, धनिया, पत्ते वाला प्याज, पालक और मेथी आदि शामिल होते है। 

हरी पत्तेदार सब्जियों के लाभ

                                                    

  • हृदय का स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
  • कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाव होता है।
  • वजन को कम करने में मदद मिलती है।
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
  • त्वचा और बालों की समस्याएं दूर होती है।
  • पाचन तंत्र बेहतर रहता है।
  • कब्ज की समस्या दूर होती है।
  • एसिडिटी की समस्या दूर होती है।

सब्जियों के बीज की कीमत

आमतौर पर लोगों को किस मौसम में कौन सी सब्जी लगानी चाहिए, उसके बीज को लेकर उन्हें काफी दिक्कत होती है। ऐसे में गर्मी के दिनों में खेती करने वाले किसानों के लिए राष्ट्रीय बीज निगम पत्तेदार हरी सब्जियों के बीज बेच रहा है। इसमें 9 हरी और पत्तेदार सब्जियों के बीज शामिल हैं। वहीं ये सभी 9 सब्जियों के बीज कीट फिलहाल 47 फीसदी छूट के साथ मात्र 60 रुपये में मिल रही है। इस किट को खरीद कर आप आसानी से इन सब्जियों की खेती कर सकते हैं।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल   कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।