मोटापे के विरूद्व स्वास्थ्य क्रॉन्ति आगाज      Publish Date : 05/03/2025

           मोटापे के विरूद्व स्वास्थ्य क्रॉन्ति आगाज

                                                                                                              डॉ0 दिव्यांशु सेंगर एवं मुकेश शर्मा

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने शासन के दौरान भारतीय नागरिकों के स्वास्थ्य को लेकर निरंतर सकारात्मक कदम उठाते हुए स्वस्थ भारत निर्मित करने के उपक्रम किए हैं। वर्तमान युग में स्वास्थ्य को लेकर भारतीय दृष्टिकोण में महत्वपूर्ण दौर को चिहिनत करते हुए मोटापे से सम्बन्धित स्वास्थ्य चुनौतियों को सम्बोधित करने पर अधिक ध्यान दिया गया है। मोदी ने मोटापे के विरूद्व एक राष्ट्रव्यापी अभियान आरम्भ किया है, जिसके अन्तर्गत भारतय नागरिकों से खाना पकाने के तेल की खपत को कम करने का आवाहन किया गया है।

                                         

इसके सम्बन्ध में प्रधानमंत्री मोदी ने 23 फरवाी को ‘मन की बात’ के 119वें एपिसोड में हेल्थ का जिक्र करते हुए कहा कि भाी को फिट एवं स्वस्थ्य बनाने के लिए हमें मोटापे (ओबेसिटी) की इस समस्या से पार पाना ही होगा। एक अध्ययन के अनुसार, वर्तमान समय में प्रत्येक आठ व्यक्ति में से एक व्यक्ति मोटापे से परेशान है। बीते कुछ वर्षों में मोटापे के मामले दोगुने हो गए हैं, परन्तु इससे अधिक चिंता की बात यह है कि इस दौरान बच्चों में भी मोटापे की यह समस्या चार गुना तक बढ़ चुकी है।

लेखक: डॉ0 दिव्यांशु सेंगर, प्यारे लाल शर्मां, जिला चिकित्सालय मेरठ मे मेडिकल ऑफिसर हैं।