रात के समय फलों का सेवन न करना ही सेहत के लिए अच्छा      Publish Date : 03/03/2025

रात के समय फलों का सेवन न करना ही सेहत के लिए अच्छा

                                                                                                            डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा

रात में फल का सेवन करना आपकी सेहत के लिए काफी नुकसानदेह हो साबित हो सकता है। ऐसे में इस समय फलों का सेवन करने से बचना ही चाहिए। आमतौर पर लोग नाश्ते या शाम के समय फलों का सेवन करते हैं, लेकिन कुछ लोग रात के समय भी फल खाना पसंद करते हैं। रात में फल का सेवन करने से आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है।

ऐसे में अगर आप भी रात के समय संतरा, अनानास और अंगूर जैसे फलों का सेवन करते हैं तो इससे आपको एसिड रिफ्लेक्स की समस्या हो सकती है। ऐसा उन लोगों के साथ अधिक देखने को मिलता है जो पहले से ही सीने में जलन या एसिडिटी की समस्या से परेशान रहते हैं।

                                            

रात के समय बहुत अधिक फलों का सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। कुछ ऐसे फल भी होते हैं जिन्हें रात को ठीक सोने से पहले खा लिया जाए तो हमारे पाचन तंत्र को उन्हें पचाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है। इसलिए अगर फल सही तरह से हजम न हो तो इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं होने लगती है।

अगर रात के समय फाइबर युक्त फलों का अधिक सेवन करते हैं तो आपको गैस, ब्लॉटिंग, पेट में दर्द और ऐसी ही अन्य परेशानियां महसूस हो सकती है, जिससे अच्छी नींद लेने में परेशानी होती है।

                                                   

अगर आप रात के खाने के समय फलों का सेवन भी अतिरिक्त मात्रा में करते हैं तो इससे आपका वजन भी बढ़ सकता है। फल का सेवन दिन के समय या स्नेक्स टाइम में करें तो अच्छा रहता है। अगर शाम को फल खाना है तो डिनर से पहले ही कुछ मात्रा में खा लें। दोनों के बीच थोड़ा अंतराल अवश्य रखें, साथ ही डिनर भी हल्का ही करें ताकि आप ओवर ईटिंग की समस्या से बच सकें।

लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।