पोटेशियम युक्त नमक स्ट्रोक के जोखिम को करता है कम      Publish Date : 15/02/2025

      पोटेशियम युक्त नमक स्ट्रोक के जोखिम को करता है कम

अंतरराष्ट्रीय शोध में हाल ही में पाया गया है कि पोटेशियम युक्त नमक का सेवन करना स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में अहम भूमिका निभा सकता है। इस स्ट्रोक के चलते दुनिया भर में बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु हो जाती है। जे.ए.एम.ए. कार्डियोलॉजी में प्रकाशित यह अध्ययन विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा पोटेशियम युक्त नमक लेने की सिफारिश के बीच आया है, जिसमें कहा गया है कि यह हाइपरटेंशन और हृदय संबंधी जोखिमों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

                                                                        

चीन, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के शोधकर्ताओं ने कहा कि पोटेशियम युक्त नमक का सेवन करने से बार-बार स्ट्रॉक व मृत्यु के खतरे को कम करने में सहायक हो सकता है। इसलिए हमें कोशिश करनी चाहिए कि पोटेशियम युक्त नमक का सेवन अधिक से अधिक करें क्योंकि यदि आप ऐसा करते हैं तो यह आपकी हेल्थ के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है।