सर्दियों में यदि बढ़ गया है वजन तो क्या करें      Publish Date : 14/02/2025

               सर्दियों में यदि बढ़ गया है वजन तो क्या करें

                                                                                                                                       डॉ0 दिव्यांशु सेंगर एवं मुकेश शर्मा

सर्दियों में अक्सर देखा गया है कि सक्रियता कम होने और गरिष्ठ भोजन के चलते सर्दियों में वजन का बढ़ाना आम बात होती है, यदि हम अपने जीवन में कुछ बातों को ध्यान में रखेंगे और उस पर कार्य करेंगे तो इस बढ़े हुए वजन को भी नियंत्रित किया जा सकता है। ऐसे में सर्दियों में अगर आप का भी वजन बढ़ गया है तो यह गर्मियों में परेशानी का कारण बन सकता है। सुस्ती, थकान, डिप्रेशन और अधिक पसीना आने की समस्या आपको हो सकती है। अतिरिक्त चर्बी से हीट स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए गर्मी से पहले फिट होना भी जरूरी है। इसके लिए हमें अपने आहार और जीवन शैली को संतुलित करना होगा। सर्दियों में हम आलसी हो जाते हैं, दिनचर्या खराब हो जाती है।

                                                                 

अब जबकि सर्दीयां खत्म होने जा रही हैं तो हम भी वापस अपनी अच्छी जीवन शैली में व्यवस्थित हो सकते हैं। इसके लिए भोजन में प्रोटीन युक्त आहार दालें, सोयाबीन शामिल करें। हरी सब्जी फल और साबुत अनाज को भोजन में शामिल करें, इसमें फाइबर होता है जिससे पेट भरा रहता है और भूख कम लगती है। ओवर डाइटिंग से बचने की आवश्यकता होती है। जंक फूड और मिठाईयां समेत अधिक कैलोरी वाले भोजन के सेवन से बचने की आवश्यकता है, यह वजन को बढ़ाता है। प्रतिदिन 8 से 10 गिलास पानी पिए इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है।

मध्यम सर्दी गर्मी का यह मौसम व्यायाम शुरू करने के लिए सबसे अच्छा समय है। तेज टहलने, दौड़ना, साइकलिंग आदि शुरू करें तो इससे वजन कम होता है। शरीर में लचीलापन लाने के लिए योग और स्टिचिंग करें इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और आपका वजन भी कम होगा। सर्दियों में चढ़ी चर्बी को कम करने के लिए आहार में बदलाव की बहुत जरूरत होता है। साथ ही पानी का सेवन भी बढ़ा देना चाहिए। अपनी डाइट में फल और सलाद भी शामिल करें तो अच्छा रहेगा। सुबह शाम सलाद का और फलों का सेवन करें तो यह भी वजन घटाने में काफी सहायक साबित होते हैं। रात के भोजन के बाद टहलना जरूर शुरू करें इससे भी आपका वजन भी कम हो सकता है।

लेखक: डॉ0 दिव्यांशु सेंगर, प्यारे लाल शर्मां, जिला चिकित्सालय मेरठ मे मेडिकल ऑफिसर हैं।