बेली फैट को कम करने के बेस्ट तरीके      Publish Date : 30/01/2025

                   बेली फैट को कम करने के बेस्ट तरीके

                                                                                                                                          डॉ0 दिव्यांशु सेंगर एवं मुकेश शर्मा

बैली फैट से छुटकारा पाना मुश्किल लग सकता है, लेकिन सही डाइट, हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट, और लाइफस्टाइल में आवश्यक बदलाव करके इसे आसानी से कम भी किया जा सकता है। लो-कैलोरी और पोषणयुक्त आहार अपनाएं, हाई-इंटेंस वर्कआउट करें, और स्ट्रेस को योग व मेडिटेशन से कम करें। लंबे समय तक बैठे रहने से बचें और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाएं। अनुशासन और नियमितता के साथ ये उपाय अपनाकर आप पेट की चर्बी को प्रभावी रूप से कम कर सकते हैं।

                                                                  

बैली फैट सबसे खतरनाक होता है और यह फैट सबसे जिद्दी भी होता है। आपके पेट पर फैट इकट्ठा हो कर पेट बाहर निकलने लगता है जो देखने में भी थोड़ा भद्दा लग सकता है। यह आपकी सेहत के लिए भी काफी हानिकारक होता है। हालांकि अगर आप ठान लेते हैं तो बैली फैट को कम करना इतना भी मुश्किल नहीं है। इसके लिए कुछ लाइफस्टाइल में बदलाव करके और अपनी डाइट बदल कर आप वेट लॉस को आसानी से कर सकते हैं लेकिन इसके लिए अनुशासन और नियमितता काफी जरूरी होती है।

प्यारे लाल शर्मा जिला अस्पताल मेरठ के मडिकल आफिसर डॉ0 दिव्यांशु सेंगर के अनुसार, यदि आप बहुत डिसिप्लिन में रहेंगे तो फैट को जल्दी और प्रभावी रूप से कम कर पाएंगे। तो अब आइए जान लेते हैं बैली फैट को कम करने के कुछ बेस्ट तरीकों के बारे में जिन्हें फॉलो करने के बाद आप आसानी से पेट की चर्बी कम कर पाएंगे।

अच्छी डाइट का पालन करें

अगर आपकी डाइट अच्छी होगी तो आपकी सेहत भी अच्छी होगी। हमारे समाज में एक कहावत भी कही जाती है कि जैसा खाओगे अन्न वैसा पाओगे मन। हमारी डाइट न केवल हमारी शारीरिक सेहत बल्कि मानसिक सेहत के लिए भी लाभदायक होती है। आप को बैली फैट को कम करने के लिए लो ग्लाइकेमिक इंडेक्स वाले फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए जिनसे आपको पोषण भी मिले और पेट भी लंबे समय तक भरा रहे। कुछ लो प्रोटीन के स्रोतों का भी सेवन कर सकते हैं। कच्चे या बॉयल करके चीजों का सेवन करना सदैव ही लाभदायक रहता है।

अधिक कैलोरी युक्त भोजन का सेवन न करें

                                                                 

यदि आप अपने फैट कम करना चाहते है तो आपको कैलोरी डेफिसिट नियम का पालन करना होगा, जिसमें आप जितनी कैलोरीज़ का सेवन करते हैं उससे अधिक बर्न करनी होती हैं। इस डाइट में आपको कम कैलोरीज़ वाले भोजन का सेवन करना होगा। जिन चीजों में अधिक कैलोरीज़ या अधिक मात्रा में नमक, फैट की मात्रा हो उनका सेवन करने से बचना चाहिए। ट्रांसफैट से युक्त खाने की चीजों से भी बचकर रहें। आपको ज्यादा से ज्यादा घर में बनी चीजों या फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। फैट और तेलीय भोजन का सेवन कम से कम करें।

हाई इंटेंस वर्क आउट करें

अगर आप शॉर्ट टाइम के वर्क आउट करना पसंद करते हैं तो इसके लिए आप हाई इंटेंस वर्कआउट करना शुरू करें। इसे करने से कम समय में आपकी अधिक कैलोरीज़ बर्न होती है। इसमें कई तरह की कार्डियो या एरोबिक एक्सरसाइज शामिल होती है। इसके अलावा थोड़ी अधिक इंटेंस गतिविधियों जैसे रनिंग आदि को भी इसमें शामिल कर सकते हैं। इस टिप का पालन करने से काफी जल्दी आप को नतीजे देखने को मिलेंगे।

स्ट्रेस कम से कम लें

                                                                      

स्ट्रेस से भी वजन बढ़ता है और आपके हार्मोंस असंतुलित हो सकते है, इसलिए आपको कम से कम स्ट्रेस लेने की कोशिश करनी चाहिए। अगर आपके जीवन में कुछ स्ट्रेस वाली स्थिति चल रही है तो आप को स्ट्रेस कम करने वाली तकनीकों का प्रयोग करना चाहिए इसके अलाव अन्य कार्य आप जैसे मेडिटेशन और योग भी कर सकते हैं। इसके अलावा किसी दोस्त या परिवार के सदस्य के साथ समय बिताने से और बातें साझा करने से भी स्ट्रेस कम हो जाती है।

लगातार बैठने से बचें

                                                                  

काम की वजह से हो सकता है कि आप को लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठा रहना पड़े, लेकिन ऐसा करने से आपको बचना चाहिए। आप को बीच बीच में ब्रेक लेते रहना चाहिए और कुछ समय के लिए खड़े हो जाना चाहिए या फिर टहल लेना चाहिए। बैठते समय और खड़े रहते समय भी आप को अपने पोस्चर का ध्यान रखना चाहिए। बैठे ही रहने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई सारी समस्याएं हो सकती हैं इसलिए दिन भर आप को कुछ कुछ शारीरिक गतिविधि करते रहना चाहिए।

लेखक: डॉ0 दिव्यांशु सेंगर, प्यारे लाल शर्मां, जिला चिकित्सालय मेरठ मे मेडिकल ऑफिसर हैं।