
किडनी डैमेज का संकेत है हाई क्रिएटिनिन, स्वस्थ स्तर कितना होना चाहिए? Publish Date : 28/01/2025
किडनी डैमेज का संकेत है हाई क्रिएटिनिन, स्वस्थ स्तर कितना होना चाहिए?
डॉ0 दिव्यांशु सेंगर एवं मुकेश शर्मा
क्रिएटिनिन शरीर के लिए आवश्यक होता है, क्योंकि ये मांसपेशियों के टूटने के दौरान बनता है, परन्तु यदि यह शरीर में अधिक मात्रा में बनने लगे तो यह किडनी को डैमेज भी कर सकता है।
प्रत्येक व्यक्ति के रक्त में क्रिएटिनिन उपलब्ध होता है, जो कि एक नेचुरल रसायन है और ब्लड सर्कुलेशन की प्रक्रिया में सहायता करता है। यह गुर्दों के माध्यम फिल्टर होता है।
क्रिएटिनिन का स्तर शरीर में कम होने पर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, लेकिन जब रक्त में इसका स्तर बढ़ने लगता है तो इससे बहुत नुकसान होता हैं। हमारे स्वास्थ्य विशेषज्ञ बता रहे हैं किं क्रिएटिनिन के अधिक होने के क्या नुकसान होते है और इसके साथ ही जानियें कि इसका लेवल शरीर में कितना नार्मल होता है और यदि यह बढ़ जाए तो इसे कैसे कम किया जा सकता है।
क्या है नार्मल क्रिएटिनिन लेवल
बढ़ा हुआ क्रिएटिनिन किडनी को डैमेज कर सकता है। प्रत्येक व्यक्ति के शरीर में क्रिएटिनिन का स्तर अलग-अलग होता है। यह पुरुषों में 0.6 से लेकर 1.2 मिलीग्राम होता है, तो वहीं महिलाओं में 0.5 से 1.0 मिलीग्राम क्रिएटिनिन होना चाहिए। टीनएजर्स में 0.5 से लेकर 1.0 मिलीग्राम और बच्चों में 0.3 से 0.7 मिलीग्राम क्रिएटिनिन का स्तर नार्मल होता है।
हाई क्रिएटिनिन लेवल से खतरा
क्रिएटिनिन कम कैसे करे?
1. प्रोटीन का सेवन एकदम कम कर दें
पोषक तत्वों में प्रोटीन सबसे महत्वपूर्ण तत्व होता है। जिसकी जरूरत शरीर को भी होती है। हालांकि आवश्यकता से अधिक प्रोटीन का सेवन करना क्रिएटिनिन स्तर को बढ़ा सकता है। अगर आपके शरीर में क्रिएटिनिन का स्तर बढ़ गया है तो आपको तुरंत ही प्रोटीन का सेवन कम कर देना चाहिए।
2. फाइबर वाली चीजें का सेवन बढ़ा दें
फाइबर हमारे पेट के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इससे हमारा डाइजेशन बेहतर बना रहता है। शोधकर्ताओं की मानें तो फाइबर का ज्यादा सेवन करने से बढ़े हुए क्रिएटिनिन को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। फल, सब्जी, बीन्स, दालें और स्प्राउड्स में क्रिएटिनिन की अच्छी मात्रा होती है।
3. पानी का सेवन अधिक से अधिक मात्रा में करें
प्रत्येक व्यक्ति को अपने आपको हाइड्रेट रखने के लिए अधिक से अधिक मात्रा में पानी का सेवन करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि आवश्यकता से कम पानी का सेवन करने से शरीर में क्रिएटिनिन का स्तर बढने लगता है। क्रिएटिनिन जो काफी खतरनाक होता है, क्रिएटिनिन अगर आप किडनी की किसी समस्या से ग्रसित हैं तो, आपकी मुश्किलें और भी अधिक बढ़ सकती हैं। इस स्थिति से बचने के लिए आपको तरल पदार्थ के साथ अधिक से अधिक मात्रा में पानी का सेवन अवश्य करना चाहिए।
4. नमक का सेवन कम कर दें
नमक का अधिक मात्रा में सेवन करने से हाई ब्लडप्रेशर की समस्या हो जाती है, जो कि सीधा हमारी किडनी को प्रभावित करता है। इसी वजह से क्रिएटिनिन का स्तर भी हमारे रक्त में बढ़ जाता है। अतः आपको नमक का सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिएं। एक दिन में दो चम्मच से ज्यादा नमक का सेवन तो भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
लेखक: डॉ0 दिव्यांशु सेंगर, प्यारे लाल शर्मां, जिला चिकित्सालय मेरठ मे मेडिकल ऑफिसर हैं।