वजन को कम करने की रणनीति      Publish Date : 17/10/2024

                    वजन को कम करने की रणनीति

                                                                                                                                                   डॉ0 दिव्यांशु सेंगर एवं मुकेश शर्मा

‘‘ओबेसिटी की समस्या से प्रभावित व्यक्ति अक्सर अपने वजन को कम करने की जुगत में लगे रहते हैं। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कुछ लोग विभिन्न प्रकार के डाइट प्लान को फॉलो करते हैं तो कुछ लोग इसके लिए दवाओं का सहारा ले लेते हैं। परन्तु इस सब के बीच यह भी आपने आप में सच है कि कम समय में अधिक वजन का कम होना व्यक्ति की सेहत पर खराब प्रभाव भी डाल सकता है।

                                                              

ऐसे में हमारे डॉक्टर बता रहें है कि वजन को कम करने के लिए किन बातों का ध्यान रखें और वजन को कम करने का सही तरीका क्या होना चाहिए’’?

डॉक्टर दिव्यांशु सेंगर के अनुसार, मोटापे की समस्या से परेशान अधिकांश लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, परन्तु तीव्र गति के साथ वजन को कम करना आपकी सेहत के लिए खतरनाक भी हो सकता है।

ऐसा करने से पाचन तंत्र सम्बन्धित परेशानियां, थकान, ऊर्जा की कमी, कमजोर हड्डियां, रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होना, बालों का झड़ना, मसल्स में क्रैम्प्स आना, निर्जलीकरण होना, कुपोषण एवसं पित्ताशय में पथरी की समस्या भी पैदा हो सकती है।

                                                                

चिकित्सकों का कहना है कि लोगों को इस प्रकार के डाईट प्लांस से बचना चाहिए जो बहुत तेजी के साथ वजन को कम करने की बात करते हैं।

लेखक: डॉ0 दिव्यांशु सेंगर, प्यारे लाल शर्मां, जिला चिकित्सालय मेरठ मे मेडिकल ऑफिसर हैं।