वजन कम करना बेहद आसान

                              वजन कम करना बेहद आसान

                                                                                                                                           डॉ0 दिव्यांशु सेंगर एवं मुकेश शर्मा

घटेगा वजन, अगर खाने की आदत में लाएं कुछ आवश्यक बदलाव,

हमारे डायटिशियन ने दिया सुझाव, 6 नहीं केवल 1 महीने में तोंद घटकर होगा आधा-

                                                                      

इन दिनों वजन कम करने के लिए लोग तरह-तरह के घरेलू नुस्खों को आजमा रहे हैं. इन्हें अपनाना आसान होता है और खर्च भी नहीं करना पड़ता। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट को हेल्दी रखें और वर्कआउट भी करें. इसके अलावा, खान पान में कुछ बातों को ध्यान में रखकर आप वजन कम करने में तेजी ला सकते हैं।

ऐसे में अगर आप अपने वजन को तेजी से कम करना चाहते हैं तो इसके लिए आंतों में मौजूद गुड बैक्टीरिया की संख्या को बढ़ाना और इंसुलिन रेजिस्टेंस और हॉर्मोनल इंबैलेंस को बढ़ावा देने वाले बैड बैक्टीरिया का कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप कुछ सिंपल सी रेसिपी को अपनी डाइट में शामिल कर इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

अपनी इस पोस्ट में हम बता रहे हैं कि किन 5 आदतों को अपनाकर आप तेजी से अपना वजन कम कर सकते हैं।

तेजी से वजन घटाने के लिए डाइट में लाएं ये बदलाव-

                                                                 

मेथी दालचीनी की चाय

इसे बनाने के लिए आप 1 चम्मच मेथी का बीज लें और इसे एक गिलास पानी में रात भर भिगोकर रख दें। सुबह इसमें एक चुटकी या 1 इंच सीलोन दालचीनी का टुकड़ा डालें और इसे 2-3 मिनट तक उबालें। सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। यह आपके ब्लड शुगर लेवल को रेगुलेट कर वजन कम करने में आपकी मदद करेगा।

अदरक और नींबू के शॉट

इसे बनाने के लिए आप 2 बड़े चम्मच अदरक को धोकर अच्छी तरह कद्दूकस कर लें। अब एक कप में इस रखें और इसमें 1.5 बड़े चम्मच नींबू का रस निचोड़ें।  अब अदरक और नींबू के इस पेस्ट में 2 कप पानी में मिलाएं और इसमें  1/4 छोटा चम्मच गुलाबी हिमालयन नमक मिलाएं। खाने से पहले इसका एक शॉट यानी कप से कम पी लें। बाकी को एक एयरटाइट जार में स्टोर करें। यह आपके डायजेशन को इंप्रूव कर वजन कम करने में मदद करेगा।

नींबू के साथ सलाद का सेवन

                                                                              

लंच के पहले रोज सिंपल सलाद खाएं जिसमें नींबू और काला नमक की ड्रेसिंग जरूर करें। यह गट में मौजूद गुड बैक्टीरिया को पोषण देने के लिए प्रोबोटिक की तरह काम करेगा, जिससे वजन कम करने में आसानी होगी। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने का भी काम करता है।

मिलेट्स और वेजिटेबल खाएं

आप अपनी डाइट में तरह-तरह के मिलेट्स को अवश्य शामिल करें। इसके साथ सीजनल वेजिटेबल को एड करना भी न भूलें। यह शरीर में न्यूट्रिशन और फाइबर की कमी को दूर करने में मदद करेगा। यह आपके गुड गट बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करता है, जिसके चलते वजन तेजी से कम होने लगता है।

सौंफ और अजवाइन की चाय

                                                                

इस चाय को बनाने के लिए सौंफ और अजवाइन की चाय बनाने के लिए 1/2 चम्मच सौंफ के बीज और 1/2 चम्मच अजवाइन के बीज को आप 150 मिलीलीटर पानी में 5-7 मिनट तक उबालें। अब इसे छानें और सिप करके पिएं। इसे खाने के बाद पीने पर शरीर में न्यूट्रिशन का अवशोषण अच्छा होता है और आपका डायजेशन भी बेहतर होता है।

लेखक: डॉ0 दिव्यांशु सेंगर, हंस अस्पताल मेरठ में मेडिकल ऑफिसर हैं।