कमर पर एकत्र फेट को कैसे कम करने के उपाय

                   कमर पर एकत्र फेट को कैसे कम करने के उपाय

                                                                                                                                                                     डॉ0 दिव्यांशु सेंगर एवं मुकेश शर्मा

‘‘कमर की चर्बी को कम करने के लिए स्ट्रैंथ ट्रेनिंग, तैराकी, साईक्लिंग या दौड़ लगाने के जैसी कार्डियो कसरतें आवश्यक होती हैं इसके साथ ही खानपान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। बॉडी का पोस्चर सही रखें और यदि आवश्यकता हो तो किसी फिटनेस एक्सपर्ट की सलाह भी प्राप्त करें।’’

                                                                              

वजन को कम करने, खानपान में परहेज बरतने और निरंतर व्यायाम करने से कमर का दर्द और कमर पर जमा हुई चर्बी कम हो जाती है।

हम सभी लोग जानते हैं कि दौड़ लगाने अथवा जॉगिंग करने के दौरान कैलोरी बर्न होती हैं, जिससे कमर पर जमा हुई चर्बी भी कम हो जाती है। व्यायाम बाहर या ट्रेडमिल पर भी किया जा सकता है। साइक्लिंग (चाहे वह बाहर हो अथवा स्थिर साइक्लिंग) करने से पैरों की मांशपेशियाँ सक्रिय हो जाती हैं। जबकि तैराकी पूरे शरीर के लिए एक बेहतर कसरत के रूप में जानी जाती है। तैराकी में व्यक्ति की पीठ, कंधें एवं भुजाओं की मांशपेशियां शामिल होती है।

                                                                      

तैराकी मुख्य रूप से ऐसे लोगों के लिए विशेष रूप से एक प्रभावी विकल्प होती है, जो अपनी पीठ के ऊपरी भाग की चर्बी को कम करना चाहते हैं। रस्सी कूदना, एक उच्च तीव्रता युक्त हृदय का व्यायाम है। रस्सी कूदने से कैलोरी तीव्रता के साथ बर्न होती है और इसे कहीं भी किया जा सकता है। डांसिंग (जुम्बा, हिप-हॉप या साल्स) हृदय की गति को बढ़ाने और कैलोरी को तेजी से बर्न करने का एक अच्छा विकल्प होता है। डांसिंग शरीर के लचीलेपन को बेहतर बनाने में भी सहायता करता है।

हालांकि पेट और कमर की चर्बी को कम करने के लिए कुछ प्रभावी योगासन जैसे- भेकासन, मालासन, चक्रासन और उत्तानपाद आसन आदि का उपयोग किया जा सकता है। किसी योग विशेषज्ञ की निगरानी में किए गए नियमित योगाभ्यास से शरीर को स्वरूथ और सुड़ौल बनाने में सहायता प्राप्त होती है।

लेखक: डॉ0 दिव्यांशु सेंगर, मेडिकल ऑफिसर हंस हॉस्पिटल मेरठ।