
शरीर की त्वचा के ढीलेपन को दूर करने वाली होम्योपैथिक रेमेडीज Publish Date : 26/10/2025
शरीर की त्वचा के ढीलेपन को दूर करने वाली होम्योपैथिक रेमेडीज
डॉ0 राजीव सिंह एवं मुकेश शर्मा
शरीर की त्वचा का ढीला होना या शरीर की त्वचा का ढीला होना अर्थात उसका लटकना और आपका अपनी उम्र से अधिक दिखना आदि ऐसी समम्स्याएं है, जो पूरी फैश्न इंडस्ट्री कवर करती है और तमाम उपायों के आजमाने के बाद भी अधिकतर कोई लाभ प्राप्त नही होता है। स्किन की लूजनेस को दूर करने वाली कुछ दवाओं का विवरण हमारे आज के प्रस्तुत लेख में दिया जा रहा है जो स्किन टाइटिनिंग में आपकी सहता कर सकती हैं।

स्किन को डिटॉक्स करने के लिए सल्फर 1 एम की तीन खुराक 15-15 मिनट के अन्तर प्रति सप्ताह लें अगर आपकी क्रियाविधि कम और एक आलसी जीवनचर्या है।
अत्याधिक टेन्सन के कारण स्किन लूजनेस में साइलिशिया-30 की तीन खुराक प्रतिदिन लेने से स्किन टाइट होती है। साइलिशिया के मरीज को ठण्ड़ अधिक लगती है।
जीवन में बहुत अधिक स्किन डिसेजे का सामने के कारण होने वाली स्किन लूजनेस के लिए ग्रेफाइटिस एक अच्छी दवा है और ग्रेफाइटिस का मरीज मोटा, गोरा और फ्लेबी होता है। इस स्थिति में स्किन को टाईट करने की सबसे अच्छी होम्योपैथिक दवा है ग्रेफाइटिस-30 की तीन खेराक दिन में तीन बार लेने से सिक्न टाइटनेस में सुधार होता है।
ग्रेफाइटिस के मरीज को रंग गहरा और वह थुलथुला होता है और मरीज के परिवार में भी स्किन डिजेज का इतिहास रहता है। ग्रेफाइटिस के मरीज को कब्ज बहुत अधिक रहता है और इसके कारण स्किन खराब हो जाती है तो इसे ठीक करने की बहुत अच्छी होम्योपैथिक दवा ग्रेफाइटिस है।
प्रदूषण के कारण स्किन में आई लूजनेस को ठीक करने के लिए आर्सेनिक एल्बम-3 की दिन में तीन खुराक ले सकते हैं अगर मरीज को बार-बार प्यास लगती है और उसे ऐंग्जाईटी भी रहती है। रात के दो बजे उनकी परेशानी बढ़ती और उनकी त्वचा में हाइपर पिग्मेंटेशन भी होने लगता है।
अगर मरीज की स्किन बहुत अधिक तैलीय हो और इसके कारण होने वाली स्किन लूजनेस की समस्या के उपचार के लिए होम्योपैथिक की दवाई सोराईनम बहुत अच्छे परिणाम देती है। सोराईनम 1 एम की तीन खुराक 15-15 मिनट के अंतर से प्रति सप्ताह लेने पर स्किन टाइट हो जाती है।
हॉर्मोनल इंबेलेंस के कारण होने वाले स्किन लूजनेस को ठीक करने के लिए थूजा-200 की दिन में तीन खुराक ले सकते हैं।
स्किन की किसी भी परेशानी के लिए बर्बेरिस एक्यूफोलियम -क्यू की दस-दस बूंद दिन में तीन बार सेवन करें और इसकी दो बूंद अपनी प्रभावित स्किन पर लगाएं। यह आपकी सिक्न के ओवऑल स्वास्थ्य में बहुत अच्छा काम करती है।
इसके साथ ही आप सार्सपेरिला-30 की तीन खुराक प्रतिदिन लेने से स्किन का स्वास्थ्य बेहरत होता है।
स्किन लूज और उसमें रिंकल्स होने पर होम्योपैथिक दवाई एब्रोटेनम-200 की तीन खुराक प्रतिदिन लेने से स्किन के रिंकल्स भी दूर होते हैं और धीरे धीरे आपकी स्किन टाइट भी होने लगती है।
जिंकोबा बाइलोबा Q: यह होम्योपैथी की एक एंटी एजिंग दवाई है, जिसका उपयोग आपको रेगुलर करना होता है। इस दवाई का रेगुलर उपयोग करने से बढ़ती उम्र के कारण होने वाली सभी शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं में राहत मिलती है। इस दवाई से आपकी इम्यूनिटी भी बढ़ती और स्ट्रेस के स्तर को भी कम करती है।

लेखक: मुकेश शर्मा होम्योपैथी के एक अच्छे जानकार हैं जो पिछले लगभग 25 वर्षों से इस क्षेत्र में कार्य कर रहे हे। होम्योपैथी के उपचार के दौरान रोग के कारणों को दूर कर रोगी को ठीक किया जाता है। इसलिए होम्योपैथी में प्रत्येक रोगी की दवाए, दवा की पोटेंसी तथा उसकी डोज आदि का निर्धारण रोगी की शारीरिक और उसकी मानसिक अवस्था के अनुसार अलग-अलग होती है। अतः बिना किसी होम्योपैथी के एक्सपर्ट की सलाह के बिना किसी भी दवा सेवन कदापि न करें। अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी एवं उपचार के लिए फोन नं0 9897702775 पर सम्पर्क करें।
डिसक्लेमरः प्रस्तुत लेख में व्यक्त किए गए विचार लेखक के अपने विचार हैं।
