
पटना हाईकोर्ट में टेक्निकल असिस्टेंट के 53 पद रिक्त Publish Date : 17/04/2026
पटना हाईकोर्ट में टेक्निकल असिस्टेंट के 53 पद रिक्त
पटना हाईकोर्ट के द्वारा टेक्निकल असिस्टेंट के 53 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। चयन किए गए उम्मीद्वारों का प्रोबेशन वीरियड एक वर्ष का होगा। इच्छुक एवं योग्य उम्मीद्वार इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाईन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए 30 अप्रैल, 2026 को अन्तिम तिथि निर्धारित किया गया है।
योग्यताः पॉलिटेक्निक से कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना आवश्यक है। अथवा
-
बीसीए की डिग्री प्राप्त की हो या फिर अभ्यर्थी ने आईटीआई का सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो।
-
सम्बन्धित क्षेत्र न्यूनतम एक वर्ष का कार्यानुभव भी होना आवश्यक है।
