इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी में चार पदों पर नियुक्ति      Publish Date : 08/04/2026

इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी में चार पदों पर नियुक्ति

इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी के द्वारा मैनेजर के चार पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह नियुक्तियाँ जनरलिस्ट एवं पर्यावरण और सामाजिक सुरक्षा आदि ब्रांचों में की जानी हैं। इसके लिए योग्य उम्मीद्वार 10 अप्रैल, 2026 तक ऑनलाईन माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

                                   

जनरलिस्ट पद संख्याः 02

योग्यताः स्नातकोत्तर डिग्री/डिप्लोमा हो या बीई/बीटेक/एलएलबी की डिग्री अथवा आईसीडब्ल्यूए/सीए/सीएस/सीएमए की डिग्री हो और साथ ही कम से कम दो वर्ष का कार्य अनुभव का होना भी आवश्यक है।

पर्यावरण-सामाजिक सुरक्षा के लिए पद संख्याः 02

योग्यताः पर्यावरण प्रबन्धन/ पर्यावरण विज्ञान में मॉस्टर डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए।

सामाजिक कार्य/समाजशास्त्र में एमएससी की डिग्री हो और साथ ही दो वर्ष का कार्यानुभव भी होना आवश्यक है।

वेतनमानः 55,200 से 99,75 रूपये।

आयु सीमाः अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

चयन प्रक्रियाः ऑनलाईन टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीद्वार का चयन किया जाएगा।

आवेदन का शुल्कः 600 रूपये। एससी/एसटी वर्ग एवं दिव्यांग उम्मीद्वारों के लिए 100 रूपये का आवेदन शुल्क देय होगा।

आवेदन करने का लिंकः https://www.iifci.in/