गन्ने की खेती में 5 बड़ी गलतियाँ करने से बचें, अन्यथा होगा बड़ा नुकसान      Publish Date : 04/04/2026

गन्ने की खेती में 5 बड़ी गलतियाँ करने से बचें, अन्यथा होगा बड़ा नुकसान

                                                                                                                 प्रोफेसर आर. एस. सेंगर

अक्सर कई किसान भाई मेहनत तो बहुत करते हैं, लेकिन कई छोटी-छोटी गलतियाँ किसान का बड़ा नुकसान कर देती हैं!

ऐसे में हमारे विशेषज्ञ आपको जानकारी दे रहे हैं कि वह 5 बड़ी गलतियाँ कौन-कौन सी हैं-

1. गलत किस्म का चयन करना:

  • प्रत्येक क्षेत्र के लिए एक अलग किस्म उपयुक्त होती है।
  • सही किस्म चयन का अर्थ है अधिक उत्पादन।

2. खाद का अधिक उपयोग करना:

  • ‘‘अधिक खाद = अधिक उत्पादन” जो कि एक गलत सोच है, संतुलित खाद ही उत्तम लाभ प्रदान करती है।

3. फसल में पानी ज्यादा या कम देना:

  • फसल को अधिक पानी देने से फसल की जड़ें सड़ जाती हैं।
  • कम पानी से फसल की बढ़वार रुक जाती है।

4. समय पर दवा का छिड़काव न करना:

रोग और कीट नियंत्रण में देरी होने पर फसलीय नुकसान का आंकड़ा बढ़ता है इसलिए उचित समय पर ही बचाव के उपाय करने चाहिए।

5. मिट्टी परीक्षण न कराना:

अनुमान से खाद देना = खर्च ज्यादा, उत्पादन कम, अतः पहले मिट्टी जांच कराएं, फिर खाद दें।

याद रखें:

सही योजना + सही समय = अधिक मुनाफा।

ऐसे में सोचिए कि आपके अनुसार सबसे बड़ी गलती कौन-सी है जो आप अपने खेतों में कर रहे हैं?

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।