
खेतों से नीलगाय को भगाने के कारगर तरीके Publish Date : 11/02/2025
खेतों से नीलगाय को भगाने के कारगर तरीके
प्रोफेसर आर. एस. सेंगर एवं डॉ0 कृशानु
नीलगाय को खेतों से भगाने के लिए, विभिन्न तरीके अपनाए जा सकते हैं:
- गौमूत्र की गंध से नीलगाय खेतों से दूर रहती है, इसलिए, फसल के आस-पास गौमूत्र का छिड़काव करने से नीलगाया खेत से दूर रहती हैं।
- लहसुन की गंध से भी नीलगाय खेत से दूर रहती है. इसके लिए, किसान अपनी फसल के आस-पास लहसुन की पौधे लगाएं, तो इसका लाभ उन्हें मिलेगा।
- नीम पत्ती और तंबाकू की पत्तियों का घोल बनाकर फसल पर छिड़काव करने से नीलगाय के कहर से बचाव होता है।
- अतः किसान अपने खेतों के आसपास करौंदा, तुलसी, मेथा, या लेमन ग्रास आदि के पौधे लगाएं। इनकी सुगंध से नीलगाय आपके खेत से दूर रहती है।
- गेंदे के पौधे पर कपड़ा या चादर लपेटें, इससे नीलगाय को ऐसा लगता है कि खेत की मेड़ पर कोई बैठा है।
- इसके अलावा रात में अधिक आवाज़ करने वाले पटाखे फोड़कर नीलगाय को डराएं।
- खेत के आस-पास तेज रोशनी वाली लाइट लगानें से भी नीलगाय से बचाव करने में सफलता प्राप्त होती है।
लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।