गेहूँ की फसल के सम्बन्ध में कुछ अहम जानकारी      Publish Date : 31/01/2025

             गेहूँ की फसल के सम्बन्ध में कुछ अहम जानकारी

                                                                                                                                    प्रोफेसर आर. एस. सेंगर एवं अन्य

आज के हमारे इस लेख में गेहूँ की फसल का अच्छा उत्पादन प्राप्त करने के सम्बन्ध में कुछ अमि महत्वपूर्ण टिप्स दिए जा रहे हैं। अतः सभी किसान भाईयों से अपील है कि वह इन टिप्स का प्रयोग अपनी गेहूँ की फसल में करें और इसका पूर्ण लाभ प्राप्त करें।

                                                         

गेहूँ की फसल करने योग्य कुछ कर्म

  • गेहूँ की फसल की बुवाई के 20 दिनों के बाद यूरिया + क्लोरोसायपर के साथ किसी अच्दे ग्रोथ प्रमोटर का प्रयोग किया जाना चाहिए।
  • गेहूँ की फसल में बुआई करने के 35 दिनों के अंदर किसी अच्छे हर्बीसाइड का प्रयोग किया जा सकता है।
  • गेहूँ की फसल की बुवाई करने के 40 दिनों के बाद यूरिया + 80 प्रतिशत सल्फर का प्रयोग करें, यह मिश्रण एक अच्छे फंगीसाइड की तरह भी काम करता है।
  • गेहूँ की फसल केा 60 दिन की हो जाने के बाद 0, 52, 34 का स्प्रे कर देना उचित रहता है।
  • इसी प्रकार से जब आपकी गेहूँ की फसल 75 दिन की हो जाए तो 0, 0, 50 स्प्रे का प्रयोग करना फसल के लिए लाभदायक रहता है। 

गेहूँ की फसल में न करने योग्य कुछ कार्य

  • गेहूँ की फसल में बुआई के 40 दिन बाद किसी भी हर्बीसाइड का प्रयोग करना वर्जित है।
  • बुआई करने के 60 दिन बाद गेहूँ की फसल में यूरिया का प्रयोग नही करना चाहिए।
  • गेहूँ की फसल की बुआई करने के 70 दिन के बाद कोई ग्रोथ प्रमोटर प्रयोग नही करना चाहिए।

गेहूँ की फसल से अच्छा उत्पादन प्राप्त करने के लिए उपरोक्त दी गई टिप्स को आजमाएं और लाभ उठाएं।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल   कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।