बांस की खेती शुरू करें प्रतिवर्ष होगी 10 लाख रुपए की कमाई      Publish Date : 15/10/2024

      बांस की खेती शुरू करें प्रतिवर्ष होगी 10 लाख रुपए की कमाई

                                                                                                                                प्रोफेसर आर. एस. सेंगर एवं डॉ0 कृषाणु

वर्तमान में अधिकतर लोग अपनी जॉब को छोड़कर बिजनेस की तरफ रुख कर रहे हैं, क्योंकि जॉब के चलते इतनी महंगाई में सभी तरह खर्च उठाना बहुत मुश्किल हो रहा है। अगर आपके पास भी कोई बिजनेस आइडिया है तो आप उसको बिजनेस के रूप में शुरू करने का सोच सकते हैं। आज हम अपनी इस पोस्ट के माध्यम से आपको ऐसा बिजनेस आइडिया बताने जा रहे हैं जिसको करने से आप आने वाले कुछ वर्षों में ही अपना करोड़पति बनने का सपना पूरा कर सकते हैं। अब इस बिजनेस की डिमांड भी भारत में बहुत ज्यादा होने वाली है।

                                                                  

आज हम आपको बताने वाले हैं बंबू फार्मिंग बिजनेस के बारे में जी हाँ दोस्तों बांस की खेती करके आप बहुत अच्छे पैसे बना सकते हैं। तो आईए अब हम जानते हैं इसके बारे में सभी प्रकार की पूरी तकनीक-

बांस की खेती

                                                              

बांस की खेती के बिजनेस में बहुत ज्यादा कमाई होती है और आप बंबू फार्मिंग शुरू करके कम समय में बहुत अच्छा पैसा कमा सकते हैं। इसमें आपको मेहनत भी बहुत कम करनी होती है और एक बार मेहनत करने के बाद आपको हमेशा लाभ होता रहता है। यह फसल बहुत ज्यादा सुरक्षित भी होती है। इसमें नुकसान होने की संभावना भी बहुत कम या न के बराबर होती है। अगर आप यह बिजनेस शुरू करते हैं तो इसके लिए सरकार आपकी आर्थिक सहायता भी करती है और आपको सब्सिडी पर लोन भी उपलब्ध करवाती है।

भारत के अंदर बंबू फार्मिंग की अपॉर्चुनिटी

                                                        

बांस की खेती अगर आप शुरू करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको यह सीखना होगा कि इसकी खेती कैसे की जरती हैं। इसके लिए आप कृषि विज्ञान भवन में जाकर बंबू फार्मिंग के बारे में ट्रेनिंग भी प्राप्त कर सकते हैं। आपको पौधों की नर्सरी से बहुत सारे पौधे मिल जाएंगे जो आप प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद आप बंबू फार्मिंग की खेती को शुरू कर सकते हैं।

बंबू फार्मिंग की खेती शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको 2 फीट का गहरा खड्डा खोदना होता है और उसमें बांस की रोपाई करनी होती है और इसमें सभी प्रकार की गोबर खाद डालकर इसमें पानी देते रहना है। एक हेक्टेयर जमीन में आप अधिकतम 625 बांस के पौधों को लगा सकते हैं। यदि आप चाहे तो किसी बंजर जमीन में भी बांस की खेती कर सकते हैं।

प्रॉफिट की संभावना

                                                      

बांस आपके लिए प्रॉफिट का सौदा साबित हो सकता है। इस समय बांस का उपयोग करके बहुत सारे डेकोरेटिव आइटम और दैनिक जीवन में काम आने वाली चीज बनाई जाती है। अगर आप बांस की खेती करते हैं तो इसकी वजह से आपको बहुत अच्छा मुनाफा हो सकता है। आपको बांस की खेती में शुरुआत में केवल 2 से 3 साल तक ही लगातार मेहनत करनी होती है। इसके बाद आपको एक साथ जब इसकी फसल प्राप्त होगी तो बहुत मोटा मुनाफा होता है।

एक हेक्टेयर से आप 4 साल में करीब 40 लाख रुपए तक की कमाई करने में कामयाब हो सकते हैं। अब आप समझ सकते हैं कि अगर आप यही काम 10 हेक्टेयर क्षेत्र में करते हैं तो आप 4 साल में 4 करोड रुपए का बिजनेस जनरेट कर सकते हैं और बहुत कम समय में लखपति/करोड़पति बनने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल   कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।