खुबानी, डायबिटीज और आंखों के लिए है लाभकारी

                 खुबानी, डायबिटीज और आंखों के लिए है लाभकारी

                                                                                                                                                                               डॉ0 आर. एस. सेंगर

खुबानी, डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है, यह आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मददगार साबित होती है। सूखी खुबानी में ऐसे कई विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो सेहत के लिए अच्छे होते हैं। इसमें विटामिन ए सबसे ज्यादा होता है इसके अलावा बीटा कैरोटीन और केराटिनिटीज भी भरपूर होते हैं, यानी आंखों के लिए खुबानी से बेहतर कोई दूसरा ड्राई फ्रूट नहीं है।

                                                                               

खुबानी में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। सूखी खुबानी खाने से शरीर में आयरन की कमी दूर होती है, एनीमिया होने पर डाइट में खुबानी को जरूर शामिल करना चाहिए। इससे हीमोग्लोबिन बढ़ता है, मोटापा नियंत्रित करने के लिए डाइट में सूखी खुबानी को जरूर शामिल करें। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को ज्यादा पोषक तत्वों की जरूरत होती है ऐसे में वह खुबानी खाकर शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी को पूरा कर सकती है।

                                                                    

खुबानी रक्त में ऑक्सीजन के स्तर को सुधरता है और प्रेगनेंसी में आयरन की कमी को पूरा करती है। खुबानी के फाइबर रिच होने के कारण पाचन क्रिया में सुधार होता है। इससे कब्ज की समस्या भी दूर की जा सकती है। चिकित्सकों के अनुसार आहार में रोजाना खुबानी जरूर खानी चाहिए। खुबानी थोड़ी मीठी होती है मगर डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करती है। सूखी खुबानी खाने से शरीर में ग्लूकोज का लेवल कम होता है। पोटेशियम से भरपूर खुबानी बीपी को भी कंट्रोल करती है, सूखी खुबानी को रात में पानी में भिगोकर रख देना चाहिए और प्रातः के समय यदि इसका सेवन करते हैं तो यह शरीर के लिए काफी लाभकारी साबित होती है।

लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, निदेशक प्रशिक्षण, सेवायोजन एवं विभागाध्यक्ष प्लांट बायोटेक्नोलॉजी संभाग, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।