कंटेनर और गमलों में घर पर उगाएं सब्जियां      Publish Date : 13/01/2026

           कंटेनर और गमलों में घर पर उगाएं सब्जियां

                                                                                                                               प्रोफेसर आर. एस. सेंगर एवं गरिमा शर्मा

आप अपने घर की छत, बालकनी या आंगन में कंटेनर गार्डनिंग के जरिये आसानी से सब्जियां उगा सकते हैं। गमलों, इम, प्लास्टिक के डिब्बों या टोकरी में खेती करना न केवल कम जगह में संभव है, बल्कि यह घर पर जैविक और ताजा सब्जियों की उपलब्धता भी सुनिश्चित करता है। कंटेनर गार्डनिंग में मिट्टी और पानी की मात्रा नियंत्रित रहती है, जिससे पौधों की देखभाल आसान हो जाती है और रोगों का खतरा कम होता है।

                                              

ये सब्जियां उगाएं: टमाटर, मिर्च, बैंगन, भिंडी, पालक, मेथी, धनिया, हरा प्याज छोटे गमलों में उगा सकते हैं। गाजर, मूली, चुकंदर, आलू के लिए गहरे कंटेनर की आवश्यकता होगी।

नीम तेल का छिड़काव

कीट या रोग दिखाई देने पर नीम के तेल या जैविक घोल का छिड़काव करें। फल और पत्तियों को समय पर तोड़ना भी जरूरी है। इस तरह, कंटेनर गार्डनिंग से आप ताजा और सुरक्षित सब्जियों का आनंद उठा सकते हैं।

5-6 घंटे जरूरी है धूप

  • कंटेनर गार्डनिंग के लिए सही कंटेनर चुनना, हल्की और उपजाऊ मिट्टी का इस्तेमाल और पौधों को रोजाना 5-6 घंटे धूप मिलना जरूरी है। नियमित पानी देना आवश्यक है।
  • लेकिन, जड़ों को सड़ने से बचाने के लिए गमलों में लगाई गई सब्जियो में लिए ज्यादा पानी न दें। हालांकि मिट्टी में हल्की नमी का उचित स्तर बनाए रखें।
  • हर 15-20 दिन के अंतराल पर वर्मी कम्पोस्ट जैसी जैविक खाद डालने से आपके घर के पौधे हरे-भरे और स्वस्थ बने रहते हैं।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।