कम समय में अच्छा लाभ देने वाली सब्जी की फसलें      Publish Date : 26/02/2025

            कम समय में अच्छा लाभ देने वाली सब्जी की फसलें

                                                                                                                                       प्रोफेसर आर. एस. सेंगर एवं गरिमा शर्मा

कुछ सब्जियों की खेती करके किसान कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। किसानों को ऐसी फसलों की खेती करनी चाहिए, जिनकी बाजार में हमेशा मांग हो और बाजार में उनकी कीमत भी अच्छी मिलती हो।

आजकल किसान अपने खेती के तरीके में बदलाव लाकर अच्छी कमाई कर रहे हैं। अब किसान ऐसी फसलों और सब्जियों की खेती को प्राथमिकता दे रहे हैं जिनकी बाजार में डिमांड अधिक होती है और उनकी कीमत भी अच्छी मिलती है। कृषि विशेषज्ञ भी किसानों को यही सलाह देते हैं कि किसान वही फसलें उगाएं, जिनकी बाजार में मांग हो और कीमत भी अच्छी मिलती हो।

अगर आप भी खेती में कम पैसे लगाकर मोटी कमाई करना चाहते हैं तो हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से कुछ शानदार ऐग्री बिजनेस आइडियाज बताने जा रहे है, जिन्हें अपनाकर आप कम समय में ही अपनी आर्थिक स्थिति को अच्छा बन सकते हैं।

शतावरी की खेती

                                                            

शतावरी एक महंगी और स्वास्थ्यवर्धक सब्जी की खेती है। यह भारत की महंगी सब्जियों में से एक मानी जाती है, जिसकी बाजार में कीमत 1200 रुपये से लेकर 1500 रुपये प्रति किलो तक रहती है। इस सब्जी की खेती करके किसान भाई अच्छे मुनाफे की कमाई कर सकते हैं। शतावरी का सेवन कई बीमारियों से छुटकारा दिलाता है और इसके औषधीय गुणों के कारण इसकी मांग विदेशों में भी बनी रहती है।

बोक चाय की खेती

                                                                      

बोक चाय एक विदेशी सब्जी है, जिसकी खेती भारत में अब भी बहुत कम मात्रा में ही की जा रही है। हालांकि, अब भारत के काफी किसान बोक चाय की खेती करने लगे हैं। बाजार में इसका एक तना करीब 120 रुपये में बिकता है। इसकी खेती से किसानों को अच्छा लाभ मिल रहा है।

चेरी टमाटर की खेती

                                                                   

चेरी टमाटर, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, अब किसानों द्वारा बहुतायत में उगाए जा रहे हैं। यह आम टमाटर से कहीं ज्यादा मूल्य पर बिकता है। वर्तमान में इसकी बाजार में कीमत 350-450 रुपये प्रति किलो है और इस सब्जी की मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे किसान अच्छा मुनाफा भी कमा रहे हैं।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल   कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।