बरसात के मौसम में अपनाएं वॉटरप्रूफ स्टाइल      Publish Date : 01/10/2026

बरसात के मौसम में अपनाएं वॉटरप्रूफ स्टाइल

                                                                                                                       प्रो0 आर. एस. सेंगर

‘बरसात के मौसम में फैशन का अर्थ केवल अच्छा दिखना ही नहीं होता, बल्कि ऐसी एक्सेसरीज को चुनना होता है, जो कि पानी और नमी को भी सहन कर सकने में सक्षम हो, यह आसानी से साफ हो जाएं तथा टिकाऊ भी बनी रहें’।

मानसून की बारिश शहर हो अथवा गाँव सभी को गुलजार कर देती है। ऐसे में फैशन पसंद करने वाले लोगों के समाने कुछ चुनौतियाँ भी पेश करती है। ऐसे में अचानक से होने वाली बारिश, कीचड़ और नमी आदि अक्सर हमारे कपड़ों एवं एक्सेसरीज के लुक को बिगाड़ देती है। ऐसे में बारिश से बचने और स्टाईलिश दिखने के लिए हमें वॉटरप्रूफ एक्सेसरज की आवश्यकता होती है।

वॉटर रेसिस्टेंट बैग

बरसात के मौसम में लैपटॉप, महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स के साथ ही अन्य आवश्यक सामान को सुरक्षित बनाए रखना सभी लोगों के लिए एक बहुत बड़ी चुनौति होती है। ऐसे में एक वॉटर रेसिसटेंट या वॉटरप्रूफ बैग आपके लिए एक बहुत अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इन बैगों में विशेष कोटिंग, अच्छा मेटेरियल और वॉटरप्रूफ जिपर का उपयोग किया जाता है, जो बारिश के पानी को बैग के अन्दर जाने से रोकता है। बरसात के इस मौसम में आप भी ऐसे ही स्टालिश बैकपैक, स्लिंग और टोट बैग को अपने स्टाईल के अनुसार चुनाव कर अपने आपको स्टाईलिश बना सकते हैं।

स्टाईलिश सैंडल्स

महिलाओं के लिए चिकने तले वाली सैंडल से फिसलने का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में लैदर और कप्ड़े से बने जूतों के स्थान पर रबर, पीवीसी अथवा ईवीए से बने सैंडल्स एवं फ्लोटर्स एक बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं, क्योंकि यह जल्द ही सूख जाते हैं और साथ ही अच्छी पकड़ भी प्रदान करते हैं जिसे फिसने का खतरा कम हो जाता है। वहीं रंग-बिरंगे स्लीक डिजाइन वाले लेदर शूज एवं रेन बूट्स बरसात के इस सीजन में एक फैशन ट्रेंड बनकर सामने आए हैं।

वॉटरप्रूफ घड़ियां

बारिश के चलते झाड़ियों के खराब होने की बात अब बीते दिनों की बात हो चुकी है। 50 मीटर तक वॉटर-रेसिस्टेंट घड़ियां बारिश, नमी और हल्के पानी के सम्पर्क में आने के बाद भी सुरक्षित रहती हैं। हल्के तथा आरामदायक सिलिकॉन स्ट्रैप इन घड़ियों को रोज पहनने के लिए सुविधाजनक और सुरक्षित बनाते हैं, जो कि कैजुअल और फार्मल दोनों ही अवसरों पर शानदार लुक प्रदान करते हैं।  

मोबाइल पाउच

वर्तमान समय में वॉटरप्रूफ मोबाइल पाउच प्रत्येक स्मार्टफोन यूजर के लिए एक बहुत ही आवश्यक एक्सेसरी है। बारिश, यात्रा, बीच, स्विमिंग पूल या किसी भी नमी वाले वातावरण में यह आपके फोन को पानी, नमी, धूल और छींटों आदि से सुरक्षित रखता है। विशेष बात तो यह है कि आज विभिन्न आधुनिक पाउच में से फोन को बाहर निकाले बिना ही टच स्क्रीन का उपयोग भी आसानी के साथ किया जा सकना सम्भव हो चुका है। कम कीमत पर मिलने वाले यह मोबाइल पाउच आपके महंगे स्मार्टफोन की सुरक्षा के लिए एक स्मार्ट एवं भरोसेमंद विकल्प साबित हो रहे हैं।

रंग-बिरंगे रेनकोट एवं छाते

वर्तमान में लोगों की बड़ती क्रय क्षमता के चलते रंग-बिरंगे रेनकोट फैशन का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं। पॉन्चो स्टाइल, हुड वाला और लाईट वेट रेन कोट आपके बैग में भी आसानी से फिट हो जाते हैं, जो कि युवाओं के द्वारा बहुत अधिक पसंद किए जा रहे हैं। डार्क कलर वाले प्रिंट के रेनकोट और छाते बारिश से बचाव करने के साथ ही आपके पूरे लुक को भी विशेष्ता प्रदान करते हैं। वहीं इस सीजन में क्लियर डोम अम्ब्रेला भी लोगों को खूब भा रहा है। यह पारदर्शी छाता बेहद क्लासी और ट्रेंडी है, जो आपके प्रत्येक आउटफिट एवं स्टाईल के साथ मैच हो जाता है।

लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, अधिष्ठाता जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय एवं निदेशक ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ।