झूठे दुष्प्रचारों के बीच भी संघ बढ़ता जा रहा      Publish Date : 26/03/2026

झूठे दुष्प्रचारों के बीच भी संघ बढ़ता जा रहा

                                                                                                            प्रोफेसर आर. एस. सेंगर

पिछले 100 वर्षों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारे में अनेक प्रकार के झूठ फैलाए गए, या यह कहें की सर्वाधिक झूठ फैला कर संघ के विरुद्ध भ्रम का वातावरण बनाने का प्रयास हुआ परंतु इन सब के बीच में संघ बढ़ता जा रहा है। आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पहुंच केवल गांव-गांव तक नहीं बल्कि अनेकों गांव में तो हर घर तक हो गई है और अनेक घरों में प्रत्येक व्यक्ति तक हो गई है। इसका कारण कुछ और नहीं है बल्कि सत्य की मार्ग पर विश्वास पूर्वक चलते रहने के कारण यह संभव हो सका। स्वार्थी और दुष्ट राजनीतिक मानसिकता के लोग आज भी संघ की मार्ग में अनेक प्रकार की बाधा उत्पन्न करने और विभिन्न प्रकार से प्रतिबंध लगाने की बात करते हैं परंतु धरातल पर परिस्थितियां इसके विपरीत हैं।

                             

हाल ही में घर-घर में संपर्क करने जाने वाले स्वयंसेवकों को यह अनुभव आया है की कुछ बातों पर या विशेष कर राजनीतिक विषयों पर स्वयं को संघ का विरोधी कहने वाले लोग भी संघ के विषयों का न केवल समर्थन कर रहे हैं बल्कि प्रयत्नों की सराहना भी कर रहे हैं। व्यक्ति दूसरों से तो झूठ बोल सकता है लेकिन सत्य के निकट जाकर वह स्वयं को सत्य से विमुख नहीं कर सकता ऐसी ही स्थिति उन लोगों की भी है जो दूर से तो संघ का विरोध करते हैं परंतु संघ के निकट जाकर संघ के स्वयंसेवकों का व्यवहार और विचार जानकर स्वयं को विमुख नहीं कर पाते हैं।

देश में कुछ राजनीतिक दल ऐसे हैं जिनको हिंदू की बात करना भारत की बात करना अच्छा नहीं लगता क्योंकि यह उनकी राजनीति के लिए सुविधाजनक नहीं रहता अतः वे अपने फायदे के लिए हिंदू समाज हिंदू विचार के लिए काम करने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को बुरा भला कहते हैं। उन्हें यह कौन समझाए कि उनकी बातें सुनकर जो कभी उनके अनुयाई थे वे ही उनसे दूर हो जा रहे हैं। आज हिंदू समाज का मानस स्वयं को संगठित करने का बन गया है और भारत की सुरक्षा भारत को भाग्योदय का एक मात्र मार्ग हिंदू समाज का संगठन है। छोटी छोटी जगहों पर बड़े बड़े हिंदू सम्मेलन इस बात का प्रमाण है कि अब हिंदू बंटेगा नहीं बल्कि अपने अंदर की कमियों को दूर कर एक सशक्त समाज बनकर अपने राष्ट्र को उन्नति के शिखर पर ले जायेगा।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।