
गन्ना बोने से पहले गन्ने के बीज बीज उपचार करने के लाभ Publish Date : 25/11/2025
गन्ना बोने से पहले गन्ने के बीज बीज उपचार करने के लाभ
प्रोफेसर आर. एस. सेंगर
गन्ना बोने से पहले गन्ने के बीज का हेक्सास्टॉप/रोको Fungicide, ईमिडाक्लोर प्रीड और ईथाफोन द्वारा बीज उपचार करने से फायदा-
1. गन्ने का जमाव अधिक और जल्दी होता हैं वहीं कल्ले भी अधिक और जल्दी निकलते हैं।
2. कम तापमान अथवा ठंड में भी गन्ने गन्ने का जमाव जल्दी और अधिक होता हैं।

3. गन्ने में लगने वाली बीमारियों जैसे रेड रॉट, विल्ट/सूखा रोग, टॉप रॉट, रूट रॉट, ग्राशीप्रारोह/जीएसडी एवं पोक्का बोइंग इत्यादि बीमारी नहीं लगती हैं।
4. बीज उपचार करने से गन्ने में लगने वाले चूषक कीट मिलीबग, स्केल इंसेक्ट, थ्रिप्स, और काटने चबाने वाले कीट जैसे बड़वा कीट, अर्ली शूट बोरर, तन छेदक इत्यादि की सुंडी, लार्वा अथवा प्यूपा बीज उपचार करते समय मर जाते है।
5. गन्ने का बीज उपचार करने से गन्ने की फसल स्वास्थ्य और गन्ना मोटा होता हैं जिसमें कीट व बीमारियों का प्रकोप नहीं होता हैं और उपचारित खेत की सीड नर्सरी से अगले साल गन्ना बुवाई हेतु उत्तम गुणवत्ता का बीज प्राप्त होता हैं जिससे गन्ने की अगली फसल की भी पैदावार अच्छे जमाव के कारण अधिक होती हैं जिसमें कीट एवं बीमारियों का प्रकोप नहीं होता हैं।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।
