
आज का युवा है भारत का भविष्य Publish Date : 21/11/2025
आज का युवा है भारत का भविष्य
प्रोफेसर आर. एस. सेंगर
विश्व के किसी अन्य देश की तरह से ही भारत का भविष्य भी यहां के युवाओं के हाथ में ही है। अतः देश के बारे में जैसा सपना आज का युवा देखेगा उसके अनुरूप ही भारत आगामी वर्षों में बन सकेगा। यदि युवाओं ने अपने छोटे छोटे स्वार्थ को किनारे रख कर देश की आंतरिक सुरक्षा के प्रति स्वयं को सदैव सचेत रखा तो कोई अलफ़सा यूनिवर्सिटी भारत में चल ही नहीं पाएगी। अन्यथा ऐसे संस्थान और खुलेंगे जहां केवल यही सिखाया जाएगा कि दूसरा मनुष्य तब तक जिंदा रहेगा जब तक तुम चाहोगे।
आत्मघाती हमलावर तैयार करने के इन संस्थाओं को ध्वस्त करने की जिम्मेदारी अब हमारी युवा पीढ़ी की ही है। देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करते हुए वर्ष 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने के सपने के साथ जीने वाले युवाओं की संख्या पर भारत के भविष्य की निर्भरता है।
युवाओं के सामने विभिन्न प्रकार की विकृतियां एक सुनिश्चित षडयंत्र के अन्तर्गत परोसी जा रही है, जिसकी गिरफ्त में आने के बाद व्यक्ति के जीवन की दिशा उसके स्वयं के नियंत्रण में नहीं रहती है। दुष्ट शक्तियां कहीं दूर बैठ कर हमारे लोगों के जीवन की दिशा और गति को नियंत्रित करती है।

अतः आज हमारे युवाओं को यह समझना होगा कि उन्हें अपना जीवन की डोर किसी राक्षसी शक्ति के हाथों में रखनी है या स्वयं ही बचाना है।
अच्छे लोगों का साथ, सकारात्मकता का वातावरण, राष्ट्र प्रेम,महापुरुषों की प्रेरणा, सेवा और संस्कार जैसे एंटी डोज आज भी इतने प्रभावी हैं कि यह दानवी प्रवृति हमे छू भी नहीं सकती है।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।
