
युवा पीढ़ी को नशे से दूर करने के लिए सोसाइटी चलाएगी अभियान Publish Date : 28/10/2025
युवा पीढ़ी को नशे से दूर करने के लिए सोसाइटी चलाएगी अभियान
प्रोफेसर आर. एस. सेंगर
सोसाइटी ऑफ़ ग्रीन वर्ड फॉर सस्टेनेबल एनवायरमेंट के सचिव प्रोफेसर आर. एस. सेंगर ने बताया कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर करने के लिए सोसाइटी की ओर से अगले माह से ण्क देशव्यापी अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान के तहत जिलों, कस्बो और गांवों में जाकर संगोष्ठियां, वर्कशॉप, नुक्कड़ सभाएं और बैठकें आयोजित की जाएंगी।
डॉ0 सेंगर ने कहा आज बहुत सी शक्तियां ऐसी हैं जो भारत को आगे नहीं बढ़ने देना चाहती और भारत के युवाओं को नशे में बढ़ानें की साजिश रची जा रही है। पाकिस्तान, ईरान, थाईलैंड और म्यांमार आदि ड्रग्से के बड़े सप्लायर देश हैं। इन्हीं देशों के माध्यम से ड्रग्स की सप्लाई की जा रही है और इन्हीं देशों के माध्यम से यहां ड्रग्स खपाने का प्रयास भी किया जाता है। देश में मणिपुर की समस्या में नशा एक प्रमुख कारक रहा है, अब इससे मुक्ति दिलाने के लिए कार्य किया जाएगा।
सोसाइटी ऑफ़ ग्रीन वर्ल्ड फॉर सस्टेनेबल एनवायरमेंट के अध्यक्ष डॉक्टर एच.एस. भदोरिया ने कहा कि नशे को रोकने के लिए कॉलेज में जाकर समिति के पदाधिकारी जागरूकता का कार्यक्रम चलाएंगे और छात्र-छात्राओं को इससे बचने के उपाय भी सुझाएंगे। यह अभियान जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा।

इस बैठक का आयोजन अक्षरधाम कॉलोनी में किया गया और इसमें डॉक्टर एच. एस. भदोरिया, इंजीनियर कार्तिकेय, डॉ0 अमित कुमार, डॉ0 दिव्यांशु, मनोज कुमार डॉ0 आलोक कुमार सिंह, डॉ0 कृशानु, श्रीमित सरिता, सोनिया और डॉ राजेश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।
