
सशक्त और समर्थ भारत Publish Date : 03/06/2025
सशक्त और समर्थ भारत
प्रोफेसर आर. एस. सेंगर
पिछले 5 दिनों से अपने देश की सीमा पर कई प्रकार के घटना क्रम हुए हैं, यह बहुत गौरव करने की बात है कि हमारी सेना के पराक्रम के कारण शत्रु हमारी नाम मात्र की क्षति ही पहुंचा सका जबकि बदले में हमने उसके सुरक्षा तंत्र को लगभग पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है।
पहले पाकिस्तान की सीमा में घुसकर आतंकवादियों के ठिकानों को चुन चुन कर तहस नहस करना और उसके बाद उनकी तरफ से हुई प्रत्येक कार्रवाई के उत्तर के रूप में काल का प्रलय बन कर टूटना यह दोनों प्रकार की बाते आधुनिक समय में विश्व को आश्चर्य चकित करने वाली हैं क्योंकि किसी देश की सीमा में घुस कर अपना शत्रु ढूंढना और उसके ठिकानों तक को ध्वस्त कर देना अद्भुत है।
एक तरफ पाकिस्तान को इतना विवश कर देना की वह युद्धविराम के लिए अमेरिका समेत हमारे सेना के अधिकारियों से गुहार लगा रहा था वहीं दूसरी तरफ किसी भी आतंकवादी घटना का उत्तर युद्ध की तरह से देने का संकल्प लेना यह दोनों बातें सशक्त भारत की दिशा बढ़ते हुए चरणों का प्रमाण हैं। हमने पहला वार नहीं करते हुए अपने उन मूल्यों का परिचय दिया है कि हम किसी से शत्रुता नहीं चाहते बल्कि सभी के सुख और शांति में विश्वास रखते हैं लेकिन इसे हमारी कमजोरी न समझी जाय इसलिए यदि कोई हम पर आक्रमण करने आयेगा तो हम उसे मिट्टी में मिला देने की शक्ति भी रखते हैं।
पाकिस्तान की सीमा पर गोलीबारी कोई नई बात नहीं है लेकिन अब हर गोली का उत्तर मिसाइलों से मिलने लगा है, संभवतः कुछ और समय यह खेल चलेगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि पाकिस्तान अपने विनाश की दिशा में आगे बढ़ रहा है, और पाकिस्तान का पूर्ण विनाश ही स्थाई समाधान है, और यह हमारी सेना का पराक्रम तथा सरकार की दूरदर्शी कूटनीति करने में पूरी तरह सक्षम है। हम सामान्य नागरिक के रूप में अपना विश्वास और प्रभावी करें यही हमारी सेना और सरकार के नेतृत्व की शक्ति बनेगा।
लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, निदेशक प्रशिक्षण, सेवायोजन एवं विभागाध्यक्ष प्लांट बायोटेक्नोलॉजी संभाग, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।