
भारतीय नागरिक के कुछ अतिरिक्त मूल कर्तव्य Publish Date : 27/01/2025
भारतीय नागरिक के कुछ अतिरिक्त मूल कर्तव्य
प्रोफेसर आर. एस. सेंगर
भारतीय संविधान में उल्लिखित 11 मूल कर्तव्यों के अतिरिक्त कुछ अन्य मूल कर्तव्य और भी हैं, जिनका पालन सभी नागरिकों को करना चाहिए।
1. मृदा और जल संरक्षण में अपना अमूल्य योगदान दे, क्योंकि जल है तो कल है।
2. मृदा, जल, वायु, ध्वनि और वैचारिक प्रदूषण कदापि भी ना फैलाए। साथ ही वैचारिक प्रदूषण फैला रही फिल्मों, टीवी सीरियलों, टीवी चैनलों, जन सभाओं और विभिन्न समागमों का अपने स्तर से बहिष्कार करे।
3. स्वच्छता को अपनाए और स्वच्छता के लिए दूसरों को प्रेरित भी करे। इसके अलावा अपनी मानसिक स्वच्छता पर विशेष ध्यान दे।
4. गौ रक्षा करे और गौ संवर्धन में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करे। क्योंकि गौ होगी तो खेती उन्नत होगी।
5. स्वदेशी वस्तुएं अपनाए और विदेशी वस्तुओं और विचारों का बहिष्कार करे।
6. कानून का पालन करे और कानून व्यवस्था बनाए रखने में अपना योगदान दे।
7. सभी प्रकार के टैक्स समय पर चुकाएं।
8. मतदान में अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करके एक सक्षम सरकार का चुनाव करे।
9. किसी सार्वजनिक पद पर नियुक्त होने के बाद बिना पक्षपात के राष्ट्र हित में काम करे।
10. सार्वजनिक जगहों पर अनावश्यक धरना प्रदर्शन या अतिक्रमण या बेवजह रास्ता रोक करके जन साधारण को परेशान ना करे।
11. बच्चे कम पैदा करे और समझ ज्यादा।
अगर आप अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे तो देश आपको आपके मूलभूत अधिकार अवश्य प्रदान करेगा।
भारतीय गणतंत्र की 75 वी वर्षगांठ पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
जय हिंद, जय भारत।
लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।