समस्त भारतीयों को 76वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं      Publish Date : 26/01/2025

समस्त भारतीयों को 76वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

                                                                                                                                                                      प्रोफेसर आर एस सेंगर

देश एवं प्रदेश वासियों को लोकतंत्र एवं सामाजिक क्षमता को सर्वाेपरि बनाने वाले क्षेत्र से गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में अपनी हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं में प्रेषित करना चाहता हूँ। यह पर्व हमें हमारे अमर सेनानियों के स्मरण के साथ ही संविधान एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन विरासत एवं विकास के अनुरूप देख भाव रहित शक्तिशाली आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लिए संकल्पित होने की प्रेरणा देता है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के चौमुखी विकास के लिए योगी आदित्यनाथ जी, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के विजन को भी भी मैं प्रणाम करता हूँ, क्योंकि उनके नेतृत्व में प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है और निरंतर आगे बढ़ रहा है।

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन दिवस हमारे देश के संविधान की गौरवशाली स्थापना का प्रतीक ही नहीं, बल्कि यह हम सबको एकता के सूत्र में बांधने वाली भारतीयता का एक महत्वपूर्ण उत्सव भी है। आज के इस शुभ अवसर पर मैं देश की एकता और अखंडता की रक्षा हेतु अपना सर्वस्त्र निछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर शहीदों को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूँ। मैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पी बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी और संविधान निर्माता को भी हृदय से नमन करता हूँ। हमारे देश की आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 तक भारतवर्ष को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है और हम इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ भी रहे हैं। आज का नया भारत हर क्षेत्र में प्रगति करते हुए वैश्विक मंच पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। आज हमारी उपलब्धियां केवल आर्थिक या सैन्य ताकत तक सीमित नहीं है, बल्कि विज्ञान, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, संस्कृति और खेल आदि सभी क्षेत्रों में भारत ने अद्वितीय सफलता प्राप्त की है।

                                                                

भारतवर्ष की इस गौरवशाली विकास यात्रा में देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश भी बढ़-चढ़कर अपना योगदान दे रहा है। सरकार के अभिनव प्रयासों और प्रदेश समस्त नागरिकों के अथक परिश्रम से हम न केवल आर्थिक और सामाजिक विकास के नए आयाम छू रहे हैं, बल्कि देश के अग्रणीय राज्यों में शामिल होने की दिशा में भी तेजी से अपने कदम बढ़ा रहे हैं। यहां के युवा मेहनत, समर्पण और साहस से प्रदेश को हमेशा नई ऊर्जा की दिशा दे रहे हैं जो अपनी असाधारण क्षमताओं से प्रदेश और देश को समृद्ध बनाने में भी प्रमुख योगदान दे रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि प्रदेश के समस्त छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा और कौशल से उत्तर प्रदेश की संभावनाओं को अवसर में बदलकर प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में अपना अहम योगदान इसी प्रकार से देते रहेंगे।

                                                             

वर्तमान में उत्तर प्रदेश के युवा लगभग प्रत्येक क्षेत्र में आगे हैं, बस जरूरत है तो समय के साथ खुद को अपडेट करने की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग और मेटा वर्क जैसी तकनीकी अब व्यापार, उद्योग और अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। हमें इन आधुनिक तकनीक में दक्षता प्राप्त कर अपनी कर क्षमताओं को आगे बढ़ाना है और प्रदेश व राष्ट्र की उन्नति में नए कीर्तिमान स्थापित करने हैं। इसलिए हम सब मिलकर इस वर्ष भी पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ राज्य को विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लें। एक बार पुनः आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं जय हिंद जय भारत।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल   कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।