किसानों के लिए खुशखबरी

                                  किसानों के लिए खुशखबरी

                                                                                                                                                               प्रोफेसर आर एस सेंगर

किसानों के खुशखबरी! किसानों को अब खाद-बीज के लिए भी मिलेंगे 11000 रुपये, यह है इसके आवेदन करने का तरीका

देश के सभी छोटे एवं सीमांत किसानों को कृषि कार्यों के लिए आवश्यक बीज, खाद और उर्वरक आदि की लागत में वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा वर्ष 2022 में “PM Kisan Khad Yojana” को प्रारम्भ किया गया है। इस योजना के माध्यम से किसानों को बीज और खाद के लिए केंद्र सरकार की ओर से ₹11000 तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जानी है।

यह राशि दो किस्तों में 6 महीने के अंतराल पर दी जाएगी, पहली किस्त में ₹6000 और दूसरी किस्त में ₹5000 दिए जाने हैं। इसके अलावा सरकार द्वारा इस योजना के पात्र किसानों को फसल की लागत से राहत देने के लिए 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी, जो कि सीधे लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे।

क्या है पीएम किसान खाद योजना PM Kisan Khad Yojana का मुख्य उद्देश्य छोटे एवं गरीब किसानों को सस्ती दरों पर उर्वरक, बीज और खाद आदि उपलब्ध कराना है ताकि उनके कंधों से कृषि उत्पादन लागत के बोझ को कम किया जा सके और वे आर्थिक रूप से सशक्त होकर अपने व अपने परिवार के जीवन स्तर में सुधार कर सकें।

पीएम किसान खाद योजना के तहत किसान भाइयों को उर्वरक और खाद की लागत पर भारी छूट मिलती है जिससे उनकी खेती की लागत कम होती है और वे अधिक लाभ कमाने में सक्षम हो जाते हैं।

पीएम किसान खाद योजना की पात्रता

सभी मूल भारतीय किसान भाई व बहनें इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।

यह योजना मुख्य रूप से छोटे एवं सीमांत किसान भाइयों के लिए बनाई गई है।

योजना में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसान की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।

योजना का लाभ लेने के लिए उम्मीदवार की सालाना आय 4 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।

जरूरी दस्तावेज

  • उम्मीदवार किसान का आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • खेत से संबंधित दस्तावेज (खतरा खतौनी)
  • बैंक खाता पासबुक
  • चालू मोबाइल नंबर

पीएम किसान खाद योजना के लाभ

PM Kisan Khad Yojana के तहत किसानों को बहुत ही कम कीमत पर खाद एवं उर्वरक उपलब्ध कराए जाते हैं जिससे उनकी कृषि उत्पादन लागत कम आए और वे आर्थिक रूप से विकास कर सकें।

योजना के पात्र किसानों को उर्वरकों एवं खाद पर 50 प्रतिशत तक सब्सिडी का लाभ मिलता है जो कि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है।

इस योजना के अंतर्गत सरकार किसानों को ₹11000 की वित्तीय मदद दो किस्तों में प्रदान की जानी है।

योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया

  • पीएम किसान खाद्य योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://dbtbharat.gov.in/ पर जाना होगा।
  • यहां आपको ‘डीबीटी स्कीम्स’ विकल्प का चयन करके उस पर क्लिक करना होगा।
  • अब स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा जहां आपको श्रेणी के अनुसार डीबीटी स्कीम्स लिस्ट दिखाई देगी।
  • इसमें ‘फर्टिलाइजर सब्सिडी स्कीम’ के सामने ‘क्लिक करें’ का लिंक होगा जिस पर आपको क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने स्क्रीन पर पीएम किसान खाद्य योजना का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी आप ध्यान पूर्वक भर दें।
  • अब अपना आधार लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें और नीचे दिए गए कैप्चा कोड को भरें।

सारी जानकारी भरने के बाद ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करके आवेदन जमा कर दें।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल   कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।