सेहत का खजाना होता है शहतूत

                         सेहत का खजाना होता है शहतूत

                                                                                                                                                                                        डॉ0 आर. एस. सेंगर

शहतूत में कई प्रकार के पोषक तत्व सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से विभिन्न प्रकार की गंभीर समस्याएं दूर होती हैं।

शहतूत एक रसीला और स्वाद में खट्टा-मीठा फल है। यह त्वचा, बाल से लेकर किडनी, लिवर तक के लिए काफी हेल्दी माना जाता है। शहतूत में फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, जिंक, पोटेशियम, आयरन, विटामिन सी. के. ए और ई पाए जाते हैं।

                                                                              

यह मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। शहतूत खाने से कोलेस्ट्रॉल, ब्लड शुगर और कैंसर के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है। शहतूत पाचन तंत्र के लिए अच्छा होता है, क्योंकि इसमें डाइटरी फाइबर होता हैं. जो पेट साफ करने में मदद करता है। शहतूत हृदय के लिए भी अच्छा माना जाता है। यह शरीर में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कर सकता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है।

शहतूत में पॉलीफेनोल्स और फ्लेवोनॉयड जैसे प्लांट बेस्ड यौगिक मौजूद होते हैं, जो कैंसर सेल्स को कम करने में सहायता करते हैं। शहतूत में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूती देता है। शहतूत में एल्कलॉइड और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जिनसे रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

विशेषज्ञ कहिन

                                                                   

  • शहतूत पाचन तंत्र में सुधार लाता है।
  • यह कब्ज, पेट में ऐंठन और सूजन आदि को कम करता है।
  • शहतूत की चाय और पत्ते के अर्क का इस्तेमाल कर खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम किया जा सकता है।

लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, निदेशक प्रशिक्षण, सेवायोजन एवं विभागाध्यक्ष प्लांट बायोटेक्नोलॉजी संभाग, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।