गर्मी से जीवन को बचाना है तो वृक्षों को लगाना ही पड़ेगा

                 गर्मी से जीवन को बचाना है तो वृक्षों को लगाना ही पड़ेगा

                                                                                                                                                                प्रोफेसर आर. एस. सेंगर

गर्मी धीरे-धीरे अपने तांडव को दिखाने लगी है और आने वाले वर्षों में यदि यही हाल रहा तो तापमान में बढ़ोतरी होगी और यह तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर पहुंच जाएगा। जो कि मानव जीवन के लिए एक खतरे की घंटी है। यदि हम यह सोचते हैं कि पंखा, कूलर और ण्सी आदि से अपने जीवन को बचा लेंगे तो यह सोच ठीक नहीं है। अपने जीवन को सुरक्षित रखना है तो निश्चित रूप से हम लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने होंगे।

                                                              

हमारे देश में लगभग 500 से 600 करोड़ पौधे लगाने की आवश्यकता है, तभी हम इस बढ़ते हुए तापमान को नियंत्रित कर सकते हैं। आने वाले महीनों में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाए जाएंगे। अतः हम सभी लोगों को कम से कम प्रत्येक व्यक्ति को दो वृक्ष लगाने हैं और उनकी सुरक्षा करना और बड़ा करना इस बात का संकल्प भी लेना है कि हम जो भी पौधे लगाएंगे उसको सुरक्षित रखेंगे क्योंकि एक वृक्ष को पूरा होने में लगभग 6 वर्ष का समय लगता है।

इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को कोशिश करनी चाहिए कि वह जो वृक्ष लगाए 6 साल तक उसका पालन पोषण करें। तभी हम अपने जीवन को भविष्य में सुरक्षित रख पाएंगे और इस भीषण गर्मी से अपने को बचा पाएंगे।

लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, निदेशक प्रशिक्षण, सेवायोजन एवं विभागाध्यक्ष प्लांट बायोटेक्नोलॉजी संभाग, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।