
'महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता' Publish Date : 09/10/2026
'महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता'
कृषि विश्वविद्यालय में माननीय राज्यपाल महोदया तथा माननीय कुलपति महोदय डॉक्टर त्रिवेणी दत्त के निर्देशानुसार 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत विश्वविद्यालय में स्थित महिला अध्ययन केंद्र द्वारा 'महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता' पर विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांव सिवाया के पंचायत घर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया तथा विश्वविद्यालय में स्थित महिला प्रौद्योगिकी पार्क के तत्वावधान में जानी ब्लॉक मेरठ की ग्रामीण महिलाओं के लिए भी विश्वविद्यालय के के मौलिक विज्ञान विभाग में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

एक दिवसीय कार्यशाला में डॉक्टर विनीत वर्मा ने स्वागत भाषण के पश्चात विश्वविद्यालय में स्थित महिला अध्ययन केंद्र द्वारा की जा रही गतिविधियों के विषय में महिलाओं को अवगत कराया तथा यह भी बताया इस प्रकार की एक दिवसीय कार्यशाला विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए अन्य गांव जैसे धंजू, पबरसा, पाबंदी खास तथा दुल्हैडा में भी किये जाएंगे। विषय विशेषज्ञ डॉक्टर प्रणति जोशी ने महिलाओं को स्वस्थ एवं स्वच्छता के विषय में बताया उन्होंने एनीमिया तथा कैल्सियम की कमी से हो रही समस्या व समाधान एवं सर्वाइकल कैंसर के विषय में विस्तृत जानकारी दी।

विश्वविद्यालय में आयोजित महिलाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर कार्यक्रम में लगभग 30 ग्रामीण महिलाओं ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर डॉक्टर युतिकि यादव ने महिलाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय पर उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया। उन्होंने व्यक्तिगत स्वच्छता, मासिक धर्म स्वच्छता स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां रोगों से बचाव तथा दैनिक जीवन में स्वस्थ आदतों को अपनाने के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं व्यक्तिगत देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें अपने स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए सशक्त बनाना था। विश्वविद्यालय में कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वयक डॉक्टर रश्मि द्वारा किया गया। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं के सर्वांगीण सशक्तिकरण के लिए स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता ज्ञान एवं व्यवहार को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्रीमती किरण, श्रीमती सुषमा शर्मा, सोनम, वर्णिका, मनीषा तथा अनुराग का महत्वपूर्ण योगदान रहा।