
कृषि विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री के जन्मदिन दीर्घायु की कामना Publish Date : 17/09/2026
कृषि विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री के जन्मदिन दीर्घायु की कामना
सरदार वल्लभभाई पटेल, कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आज कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त एवं राज्यसभा सांसद श्री लक्ष्मीकांत वाजपेयी की उपस्थिति में शाम 7 बजे आशीर्वाद का दिया। कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों के साथ-साथ आवासीय स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इसका उद्देश्य।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनके दीर्घायु की कामना की गई। साथ ही इसका उद्देश्य पच्चीस वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ विकसित भारत 2047 के सामूहिक संकल्प का प्रतीक का दीप जलाया गया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए कुलपति ने कहा कि इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री के पच्चीस वर्षों के निरंतर सेवाकाल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने और नागरिकों को विकसित भारत 2047 के सामूहिक संकल्प से जोड़ना है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्र छात्राओं ने विश्वविद्यालय परिसर के मुख्य गेट पर दीप प्रज्ज्वलित किए। इस कार्यक्रम में 2000 दीपों को प्रज्वलित किया गया। इस दौरान कुलसचिव डॉ वीपी सिंह, निदेशक प्रसार डॉ सतेन्द्र खारी, निदेशक शोध डॉक्टर कमल खिलाड़ी, डॉक्टर डी के सिंह, डॉक्टर आर एस सेंगर, डॉक्टर रामजी सिंह, डॉक्टर पुष्पेंद्र ढाका, डॉक्टर विजेंदर सिंह, डॉक्टर हरिओम कटियार, अशोक यादव, डॉ जय वीर यादव डॉ॰ जैनथा मैनुअल डॉ॰ राजीव सिंह, डॉ पुष्पेन्द्र कुमार आदि लोग उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में दो हजार से अधिक छात्र छात्राओं ने भाग लिया।