
एचपीवी टीकाकरण जागरूकता एवं फील्ड कैंप रिपोर्ट Publish Date : 17/09/2026
एचपीवी टीकाकरण जागरूकता एवं फील्ड कैंप रिपोर्ट
स्थान: प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (PHC), लावड़ ब्लॉक, दौराला, मेरठ।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, मेरठ के महिला अध्ययन केन्द्र द्वारा दिनांक 16 सितम्बर 2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (PHC), लावड़ ब्लॉक, दौराला में एचपीवी टीकाकरण जागरूकता एवं फील्ड कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय में टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा पात्र लाभार्थियों को टीकाकरण संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना था।
यह कार्यक्रम माननीय कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त जी के मार्गदर्शन एवं सहयोग तथा कुलसचिव एवं डीन, कॉलेज ऑफ बायोटेक्नोलॉजी, डॉ. आर. एस. सेंगर के सहयोग से आयोजित किया गया।
फील्ड कैंप के दौरान विश्वविद्यालय की टीम ने स्थानीय समुदाय के साथ संवाद स्थापित किया और एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूकता, टीकाकरण की आवश्यकता, पात्रता तथा उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी दी। लोगों को टीकाकरण से संबंधित भ्रांतियों से बचने तथा किसी भी जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं स्वास्थ्यकर्मियों से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।
कैंप में डॉ. रश्मि, डॉ. रेखा दीक्षित, डॉ. विनिता एवं डॉ. दामिनी ने सक्रिय भूमिका निभाई। उनके साथ NSS छात्राओं— अग्रिमा वर्मा, सारा बानो एवं भव्या राणा ने भी फील्ड गतिविधियों में सहभागिता करते हुए समुदाय के बीच जागरूकता फैलाने में सहयोग दिया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में PHC के प्रमुख डॉ. रविन्द्र एवं उनकी टीम की पारुल एवं सोनिया ठाकुर का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। स्वास्थ्य केन्द्र की टीम के सहयोग से फील्ड स्तर पर जागरूकता एवं टीकाकरण संबंधी गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से संचालित किया गया।
कैंप के माध्यम से “Prevent • Protect • Empower” का संदेश देते हुए महिलाओं एवं समुदाय को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम ने विश्वविद्यालय और स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र के बीच सामुदायिक स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में सहयोग को भी मजबूत किया।
कार्यक्रम में प्रमुख सहयोग
मार्गदर्शन एवं सहयोग:
माननीय कुलपति — डॉ. त्रिवेणी दत्त जी
कुलसचिव:— सदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय।
डीन, कॉलेज ऑफ बायोटेक्नोलॉजी — डॉ. आर. एस. सेंगर
विश्वविद्यालय टीम:
डॉ. रश्मि, डॉ. रेखा दीक्षित, डॉ. विनिता और डॉ. दामिनी।
NSS छात्राएँ: अग्रिमा वर्मा, सारा बानो एवं भव्या राणा
PHC टीम:
डॉ. रविन्द्र, प्रमुख, PHC
पारुल और सोनिया ठाकुर।